आर्थिक कानूनों पर फोर्टी में सेमिनार आईबीसी और एनसीएलटी की दी गई जानकारी

० आशा पटेल ० 
जयपुर : फेडरेशन ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री कार्यालय में फोर्टी यूथ विंग की ओर से इन्‍सॉल्‍वेंसी एंड बैंक करेप्‍सी कोड और नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें एडवोकेट हेमंत कोठारी और प्रशांत अग्रवाल ने आईबीसी और एनसीएलजी विशेषज्ञ के तौर पर व्यापारियों को इनके प्रावधानों की जानकारी दी। फोर्टी यूथ विंग की ओर से अध्‍यक्ष सुनील अग्रवाल, उपाध्‍यक्ष सीए शैलेंद्र अग्रवाल, सचिव प्रशांत शर्मा,

संयुक्त सचिव शशांक मित्‍तल, कौशल गर्ग के साथ कई उद्यमियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों का कहना है कि बैंकों से बिजनेस के लिए लोन लेने के बाद लोन नहीं चुकाने वालों के खिलाफ सरकार इन कानूनों के माध्‍यम से सख्त रवैया अपना रही है, लेकिन जो व्यापारी बैंक का पैसा चुकाना तो चाहते हैं, लेकिन किसी तकनीकी खामी या किसी अन्‍य कारण से लोन की किस्त समय पर जमा नहीं करा पाए तो घबराने की आवश्यकता नहीं है।

 इसके लिए भी आईबीसी और एनसीएलटी में प्रावधान हैं, लेकिन इसके लिए व्यापारियों का जागरूक होना जरूरी है। फोर्टी यूथ विंग अध्‍यक्ष सुनील अग्रवाल का कहना है कि इस सेमिनार का उद्देश्य प्रदेश के व्यापारियों खासतौर से युवा उद्यमियों को आईबीसी और एनसीएलटी के नए प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास