लाफ्टर गुरु डॉ. मदन कटारिया के जयपुर में कई कार्यक्रम

० आशा पटेल ० 
जयपुर । मानसिक तनाव और दैनिक भागदौड़ से घिरे जीवन में खुशियाँ बांटने के लिए इंटरनेशनल लाफ्टर गुरु डॉ. मदन कटारिया मुंबई से जयपुर पहुँचे । राजस्थान योग महोत्सव के संयोजक योगाचार्य योगी मनीष और आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक शरद कामरा सहित अनेक हास्य प्रेमियों ने उनका अभिनंदन किया। उनका यह दौरा जयपुर में हास्य और सकारात्मकता की एक नई लहर लाने की संभावना है।
डॉ. मदन कटारिया लाफ्टर योगा वर्ल्डवाइड फाउंडेशन के संस्थापक और लाफ्टर योग क्लब आंदोलन के प्रणेता हैं।  उन्होंने शास्त्री नगर स्थित योगा पीस संस्थान में योगाचार्य ढाकाराम के शिष्यों को भी लाफ्टर योग का प्रशिक्षण दिया। हास्य गुरु के जयपुर में होने वाले कार्यक्रमों के मुख्य समन्वयक योगाचार्य योगी मनीष एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक शरद कामरा ने बताया कि रविवार को दो सार्वजनिक आयोजन रखे गए हैं। 

 आयोजन योगाचार्य एवं योग प्रशिक्षकों को प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह "सूर्यवंशम योग केंद्र" (वर्ल्ड ट्रेड पार्क के पीछे, जवाहरलाल नेहरू मार्ग) पर रखा गया है। ये आयोजन योग और स्वास्थ्य के प्रति समर्पित लोगों को एक मंच प्रदान करेंगे। डॉ. कटारिया का यह दौरा राजस्थान में योग और हास्य के महत्व को और भी अधिक बढ़ावा देगा, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली