गढ़वाली-हिन्दी फिल्म “दास्तान – द अनटोल्ड स्टोरी” का पोस्टर दिल्ली में रिलीज़

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : रजत राज फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही गढ़वाली-हिन्दी फीचर फिल्म “दास्तान – द अनटोल्ड स्टोरी” का फर्स्ट लुक पोस्टर पीवीआर सिनेमा, वेगास मॉल, द्वारका में एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। फिल्म का निर्देशन शिवनारायण सिंह रावत कर रहे हैं, जबकि रजत राज मल्होत्रा इसके निर्माता और मुख्य अभिनेता हैं। सैम चौधरी जलोटिया बतौर एसोसिएट डायरेक्टर और पटकथा लेखक जुड़े हैं।

उत्तराखंड के मनोरम स्थलों पर फिल्माई गई यह फिल्म प्रदेश की सांस्कृतिक जड़ों और मानवीय भावनाओं को बखूबी दर्शाती है। इसे पहले गढ़वाली और फिर हिन्दी में रिलीज़ किया जाएगा। लॉन्च कार्यक्रम में निर्देशक रावत ने कहा,“‘दास्तान’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आत्मा की आवाज़ है, जो अपनी जड़ों से जुड़ने का संदेश देती है। 
फिल्म में यतेन्द्र जौहरी, मीना वत्स, अमरजीत सिंह, सतीन्दर पॉल, अनिल शर्मा और आदर्श बैरागी अहम भूमिकाओं में हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड