घूमर महोत्सव राजस्थान की लोक-संस्कृति,नारी-सशक्तिकरण का प्रतीक - रुक्मणि रियार

० आशा पटेल ० 
जयपुर। “घूमर महोत्सव " केवल एक नृत्य आयोजन नहीं, बल्कि राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और नारी-सशक्तिकरण का प्रतीक बनने जा रहा है। पर्यटन आयुक्त रुक्मणि रियार ने बताया कि राज्य सरकार की पहल पर विभाग ने ‘घूमर महोत्सव 2025’ को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह आयोजन 19 नवंबर को राज्य के सातों संभागीय मुख्यालयों- जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर में एक साथ आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव में प्रतिभागियों के लिए दो वर्ग निर्धारित किए गए हैं। पहला सामान्य ग्रुप वर्ग, जिसमें व्यक्तिगत और समूह रूप से महिलाएं भाग ले सकेंगी। प्रतियोगी वर्ग में केवल समूहों को भाग लेने की अनुमति होगी। समूह पंजीकरण के लिए 20 से 25 प्रतिभागियों की सीमा तय की गई है। राज्यभर में महोत्सव से पहले प्रतिभागियों के प्रशिक्षण के लिए 9 से 17 नवंबर तक सात दिवसीय कार्यशालाएँ आयोजित की जाएंगी।
महोत्सव में 12 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं और बालिकाएं भाग ले सकेंगी। इसमें विद्यालयों व महाविद्यालयों की छात्राएं, नृत्य अकादमियों की सदस्य, गृहिणियां, कामकाजी महिलाएं, एनजीओ, स्वयं सहायता समूह , पंजीकृत क्लब और सामुदायिक संगठन शामिल होंगे।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण निःशुल्क और अनिवार्य रहेगा। प्रतिभागी राजस्थान पर्यटन की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पंजीकरण कर सकते हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार संभागीय पर्यटन कार्यालय में हेल्प डेस्क भी बनाई जा चुकी हैं। जहां प्रतिभागियों को पंजीकरण और जानकारी से जुड़ी सहायता दी जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड