आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट और रिलायंस फाउंडेशन ने शूटिंग प्रोग्राम को मजबूत करने के लिए हाथ मिलाया

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : भारतीय सेना की ‘मिशन ओलंपिक्स विंग’ के तहत आने वाली आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (AMU), महू ने शूटिंग-प्रोग्राम को बढ़ावा देने के लिए रिलायंस फाउंडेशन (RF) के साथ अपनी पहली कॉर्पोरेट पार्टनरशिप की है। यह पार्टनरशिप 14 निशानेबाज़ों को सपोर्ट करेगी, जो फिलहाल एएमयू में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले संदीप सिंह और सेना की पहली महिला सुबेदार प्रीति रजक शामिल हैं।
रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने इस मौके पर कहा “भारतीय सेना और आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (AMU) के साथ जुड़ना हमारे लिए सम्मान की बात है। यह साझेदारी केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संकल्प है, भारत को खेलों में शीर्ष स्थान दिलाने का। हम मिलकर ऐसे चैंपियनों को तैयार करेंगे जो देश का गौरव बढ़ाएँगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने कर्नल राजवर्धन सिंह राठौर से लेकर लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज चोपड़ा जैसे अनेक बेहतरीन खिलाड़ियों को जन्म दिया है, जिन्होंने कई मौकों पर भारत और भारतीयों का सिर शान से ऊंचा कराया है। इस साझेदारी के तहत हमारा लक्ष्य, स्कॉलरशिप, कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस, अंतरराष्ट्रीय एक्सपोज़र और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण जैसी सुविधाओं के ज़रिए 2028 और 2032 ओलंपिक खेलों के लिए भारत की मजबूत तैयारी सुनिश्चित करना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत