एस्रो के निदेशक संजय राणा जल प्रहरी सम्मान 2025 से सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : जल संसाधन मंत्रालय एवं नीति आयोग के सहयोग से 6वां जल प्रहरी सम्मान 2025 सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सी आर पाटिल, पद्म विभूषण डॉ अनिल जोशी, पद्मश्री लक्ष्मण सिंह लापोड़िया, स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ देश के पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद तथा सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां शामिल रही।

जल प्रहरी सम्मान जिन्होंने जल संरक्षण, वर्षा जल संचय, जल स्रोतों के पुनर्जीवित तथा जन-भागीदारी पर आधारित अभियानों के माध्यम से समाज में योगदान दिया हो। इस वर्ष 13 राज्यों के लोगों को दिया गया। संजय राणा विगत 25 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जल संरक्षण, आओ नदियों को जाने, जल वायु परिवर्तन, वृक्षारोपण, पर्यावरण शिक्षा जैसे गंभीर विषयों पर युवाओं और समाज में "व्यवहार परिवर्तन यात्रा" के माध्यम से कार्य कर रहे है, वे अभी तक 1.25 लाख युवाओं, छात्रों, शिक्षकों और नागरिकों के माध्यम से विभिन्न अभियान चला चुके है जिनके स्थानीय स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन नजर आए है।

इस अवसर पर संजय राणा ने कहां कि यह सम्मान व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि एस्रो परिवार के प्रत्येक कार्यकर्ता की है जिन्होंने कड़ा परिश्रम किया है साथ ही उन सभी सहयोगियों, साथियों, शिक्षकों, बच्चो, युवाओं और समुदायों का है जो साथ चल रहे है। यह पुरस्कार हमें आने वाले समय में और अधिक ऊर्जा से काम करने की प्रेरणा देता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत