स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

० आशा पटेल ० 
जयपुर | टीम इंडिया ने सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में आयोजित Special Olympics Unified Basketball 3x3 World Cup 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि के केंद्र में रहे राजस्थान के स्पेशल एथलीट सम्यक सिंघल, जिनकी खेल निपुणता, समर्पण और अदम्य हिम्मत ने टीम इंडिया को अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका दिया। इसी ख़ुशी में और उसके स्वागत में राधा बाग मुहाना मंडी रोड पर एक जश्न का आयोजन किया गया |
Down Syndrome से ग्रस्त होने के बावजूद, सम्यक पिछले 10 वर्षों से लगातार बास्केटबॉल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी खेल के प्रति जुनून ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। यह मेडल न सिर्फ टीम इंडिया की जीत है, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक गौरव का क्षण है। राष्ट्रीय स्तर पर मार्गदर्शन देने वाले कोचिंग स्टाफ और टीम सदस्य हेड कोच राज कुमार पाल, अतिरिक्त कोच अब्बास ने टीम इंडिया को अत्यंत रणनीतिक, आत्मविश्वासी और प्रतिस्पर्धी बनाए रखा।
इस मेच में सम्यक सिंघल (राजस्थान), हीत सावंत (गुजरात), अमरजीत सिंह (पंजाब) और यूनिफाइड पार्टनर्स आयुषपाल (हिमाचल प्रदेश), ध्रुविक प्रजापति (गुजरात) ने मिलकर अद्भुत तालमेल, टीमवर्क और खेल भावना का प्रदर्शन किया, जिसने टीम इंडिया को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई स्थानीय कोचों -महेंद्र सर, उमीद सर ने कठोर प्रशिक्षण और निरंतर मार्गदर्शन दिया, जिसने सम्यक की खेल नींव को बेहद मजबूत बनाया।

सम्यक की सफलता के पीछे उनके माता-पिता का अमूल्य समर्थन है : डॉ. डी.सी. गुप्ता, पल्मोनोलॉजिस्ट – मंगलम प्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल और माँ डॉ पूर्णिमा अग्रवाल, प्रोफेसर स्पेशल एजुकेशन हैं|
डॉ. डी.सी. गुप्ता ने बताया कि “सम्यक को भारत का प्रतिनिधित्व करते देखना हमारे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है | यह मेडल उसकी हिम्मत और निरंतर मेहनत का परिणाम है।

डॉ. पूर्निमा अग्रवाल ने बताया की “यह मेडल हर उस माता-पिता की जीत है जो अपने बच्चे पर विश्वास रखते हैं। बाबूलाल कचौरी वाले के सुपोत्र सम्यक के परिवार ने उन सभी कोचों, शिक्षकों, ट्रेनरों और सहयोगियों का धन्यवाद किया , जिन्होंने सम्यक की यात्रा में लगातार साथ और प्रोत्साहन दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड