नूडल्स,केचप और जैम को बाजार में उतारेगा रिलायंस

० संवाददाता द्वारा ० 
बेंगलुरु : रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने 75 साल पुराने फूड ब्रांड SIL को फिर नए अवतार में बाजार में उतार दिया है। इसके साथ ही रिलायंस ने पैकेज्ड फूड सेगमेंट में मजबूती से अपने पैर जमा लिए है। कंपनी ने SIL को अपना फ्लैगशिप फूड ब्रांड बनाया है।

 SIL नूडल्स की एक नई रेंज लेकर आ रहा है। ₹5 से शुरू होने वाली इस रेंज में मसाला, आटा विद वेजीज़, कोरियन के-फायर और चाउ-चाउ जैसे चार वैरिएंट उपलब्ध होंगे। वहीं, असली टमाटरों से बना SIL केचप बिना किसी कृत्रिम रंग या सिंथेटिक सामग्री के पेश किया जाएगा, जिसकी शुरुआती कीमत ₹1 रखी गई है। इसके अलावा, आठ फलों से तैयार SIL मिक्स्ड फ्रूट जैम 100 ग्राम, 200 ग्राम और 500 ग्राम पैक में बाजार में उतारा जाएगा, जिसकी शुरुआती कीमत ₹22 होगी। कंपनी का दावा है कि इसमें 22 प्रतिशत ज्यादा फ्रूट कंटेंट होगा।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केतन मोदी ने कहा, “SIL का रीलॉन्च RCPL की ग्रोथ जर्नी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। पैकेज्ड फूड सेगमेंट में SIL के जरिए हम एक मजबूत और हर घर तक पहुंचने वाला फूड पोर्टफोलियो बनाना चाहते हैं। SIL विरासत, भारतीयता और इनोवेशन का ऐसा मेल है, जो दुनिया के लिए उच्च गुणवत्ता वाले, वैल्यू-ड्रिवन फूड प्रोडक्ट्स पेश करेगा।

 SIL की वापसी उन उपभोक्ताओं के लिए खास है जो पुराने स्वादों के साथ आधुनिक क्वालिटी और किफायती दाम चाहते हैं। 75 साल की विरासत के साथ SIL अब एक बार फिर भारतीय रसोई में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने को तैयार है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड