5जी की दौड़ में जियो सबसे आगे, 23 करोड़ ग्राहक जोड़े

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : जियो देश में 5G टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा खिलाड़ी बनकर उभरा है। CLSA की नई रिपोर्ट बताती है कि अब तक 23 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जियो के 5G नेटवर्क से जुड़ चुके हैं, कोई भी भारतीय ऑपरेटर इतनी बड़ी तादाद में 5जी यूजर नहीं जोड़ सका है। जियो का 5G स्टैंड-अलोन नेटवर्क पूरे देश में सबसे बड़ा और तकनीकी रूप से सबसे बेहतर है, और इसी नेटवर्क के दम पर जियो को 5G की दौड़ में सबसे आगे खड़ा दिखाई दे रहा है। कंपनी के कुल 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों में से करीब आधे अब 5G सर्विस पर शिफ्ट हो चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक जियो और एयरटेल मिलकर देश में 40 करोड़ से अधिक 5G उपयोगकर्ता जोड़ चुके हैं, और भारत के मोबाइल डेटा बाजार में इन दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी 81% तक पहुंच गई है। 5G शुरू होने के बाद से बाजार की अधिकतर वृद्धि इन्हीं दो कंपनियों के हिस्से में आई है। इसमें भी जियो ने 5जी के क्षेत्र में लीडर की भूमिका निभाई है। देश भर में 5G स्मार्टफोन की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ी है। यह अब 91% का आंकड़ा छू चुकी है। 5जी के तेज़ नेटवर्क विस्तार को इसने और मजबूती दी है।

जियो केवल मोबाइल 5G में ही नहीं, बल्कि घरों में इंटरनेट पहुंचाने में भी सबसे आगे निकल गया है। कंपनी के पास 2.3 करोड़ होम ब्रॉडबैंड ग्राहक हैं, और इनमें से 95 लाख घर अब जियो के 5G FWA (Fixed Wireless Access) यानी जियो एयर फाइबर पर चल रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य जियोफाइबर व जियोएयरफाइबर से 10 करोड़ ग्राहकों को जोड़ने का है।

 जियो का 5G FWA देश में होम इंटरनेट की तस्वीर तेजी से बदल रहा है और नए उपयोगकर्ताओं को जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम बन रहा है। भारत के लगभग 30 करोड़ घरों में से वायर्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन केवल 4.5 करोड़ घरों तक ही पहुंचा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड