शिक्षा ज्ञान व नैतिक मूल्यों का करती है विकास

० आशा पटेल ० 
जयपुर। शिक्षा केवल ज्ञान तक सीमित नहीं होती, बल्कि वैश्विक दृष्टिकोण, सृजनात्मकता, नैतिक मूल्यों और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति से विद्यार्थी के विकास में योगदान करती है। कपिल ज्ञानपीठ, जयपुर के एनुअल फंक्शन ‘अभिव्यक्ति-ए ग्लोबल ओडिसी’ जो बिडला ऑडिटोरियम में मनाया गया। डायरेक्टर मनोज मोदी ने मुख्य अतिथि संदीप सिंह चौहान, आईपीएस, इन्स्पेक्टर जनरल, जयपुर का अभिनंदन किया।
प्रिंसिपल प्रीति माथुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए स्कूल की अकादमिक उपलब्धियों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और नवाचारों का विवरण दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष एन. के. मोदी ने स्टूडेंट्स की मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने छात्रों की प्रतिभा और मंच पर उनकी उपस्थिति की प्रशंसा करते हुए बड़े ख्वाब देखने, नैतिक मूल्यों में निहित रहने और समाज में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने ‘अभिव्यक्ति-ए ग्लोबल ओडिसी’ थीम को जीवंत किया। संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से छात्रों ने वैश्विक विविधता, विभिन्न संस्कृतियों की विरासत और सृजनात्मक अभिव्यक्ति का उत्सव मनाया। प्रस्तुतियों में न केवल कौशल की झलक मिली, बल्कि उनमें संवेदनशीलता, सौंदर्य का संदेश भी मिला। समापन मैनेजिंग कमेटी सदस्य डी. डी. अग्रवाल ने आभार जताते हुए किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड