अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती "सुशासन दिवस" के रूप में मनाई जाएगी

० योगेश भट्ट ० 
नई टिहरी : भारतीय जनता पार्टी की बैठक में जिला पदाधिकारियों और मंडल पदाधिकारियों ने भाग लिया। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष और वीर बाल दिवस के आयोजनों पर चर्चा की गई। 
 जिलाध्यक्ष उदय रावत ने बताया कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती "सुशासन दिवस" के रूप में मनाई जाएगी। जन्म शताब्दी वर्ष के तहत प्रत्येक मंडल में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।
आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने जिला अध्यक्ष उदय रावत, प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष राणा का शॉल उड़ाकर सेम मुखेम का फोटो भेंट किया। 26 दिसंबर को साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की बहादुरी की सराहना की और कम उम्र में उनके बलिदान को बाल दिवस के रूप में मानाया जाएगा. 
राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि युवाओं में हर क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने की शक्ति है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार