नेशनल मुस्लिम वीमेन वेलफेयर सोसायटी जयपुर द्वारा रामगंज थाना प्रभारी सुभाष यादव सम्मानित

० आशा पटेल ० 
जयपुर । नेशनल मुस्लिम वीमेन वेलफेयर सोसायटी जयपुर द्वारा रामगंज थाना प्रभारी सुभाष यादव को संस्था प्रधान निशात हुसैन ने मोमेंटो व प्लांट देकर सम्मानित किया । यह सम्मान रामगंज एरिया को अतिक्रमण मुक्त व सफाई करवाने के लिए दिया गया । इस अवसर पर संस्था प्रधान निशात हुसैन ने कहा कि हम लम्बे समय से रामगंज एरिया में अतिक्रमण देख रहे हैं , इस अतिक्रमण को अब तक कोई भी नहीं हटवा पाया था । रामगंज थाना प्रभारी सुभाष यादव के प्रयास से अतिक्रमण भी हटा और सफाई भी कार्रवाई गई।

रामगंज थाना प्रभारी सुभाष यादव की मेहनत और लगन से ही यह सम्भव हो पाया और दुर्घटनाओं से भी निजात मिली। इस अवसर पर संस्था की सदस्या जहांआरा ने संस्था का परिचय देते हुए संस्था के कार्य और उद्देश्य और गतिविधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी । एरिया लीडर सुनिता, कृष्णा और कई अन्य साथी भी मोजूद रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार