विष्णुप्रिया मणिपुरी लेखक लक्ष्मींद्र सिन्हा को लाइफटाईम अर्जुन चंद्र पुरस्कार

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : प्रज्ञा मेल के तत्वाधान में चतुर्थ बहुभाषी राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह मेँ बहुभाषी कवियों ने स्वर्गीय जुबिन गर्ग को याद किया और उनकी तस्वीर पर फूल अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी,
सम्मान समारोह में असम के विष्णुप्रिया मणिपुरी के लेखक और कवि दिलीप लक्ष्मींद्र सिन्हा को प्रज्ञा मेल के संस्थापक स्वर्गीय अर्जुन चंद्र बर्मन स्मृति लाइफटाईम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करना । लक्ष्मींद्र सिन्हा ने कहा कि वह अवार्ड पाकर गर्व महसूस कर रहे है।
कवि सम्मेलन में हिंदी,उर्दू,संस्कृत,पंजाबी, बांग्ला,असमिया और कुमाऊनी आदि बहुभाषी कवियों ने कविता पाठ किया। इस अवसर पर डॉ .भावेश दास और रुना लैला ने कवियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रज्ञा मेल के 15 वर्षों की पत्रकारिता की यात्रा की एक छोटी वीडियो भी दिखाई गई। राम सिंह को भी असमिया गमछा पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर असम के सांसद कृपानाथ मल्लाह का शुभकामना संदेश पढ़ा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रज्ञा मेल के मुख्य आयोजक और संपादक अरुण कुमार बर्मन ने सब उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया । कार्यकम का संचालन हिंदी के कवि एवं पत्रकार आशीष मुरादाबादी ने संभाला।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार