महामना मालवीय मिशन,जयपुर द्वारा मालवीय जयंती मनाई

० आशा पटेल ० 
जयपुर। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की 164 वीं जयन्ती,महामना मालवीय मिशन, जयपुर द्वारा उत्साह से मनाई गई। 
समारोह का उद्घाटन, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाई एस रमेश, पूर्व निदेशक, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर एवं मुख्य वक्ता श्रीकांत, क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख, आर. एस.एस., राजस्थान द्वारा, मानवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया । उद्घाटन,मिशन के सदस्य, विद्या मन्दिर के प्राचार्य व स्टाफ और जयपुर के अन्य प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।
मानवीय मिशन के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने मालवीय जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मालवीय जी का जन्मोत्सव हम, हर वर्ष इसलिए मनाते हैं कि उनके गुणों का अनुकरण व अनुसरण करके, उन्हें हम आत्मसात करें। उनके जीवन से हमें शिक्षा मिलती है कि मनुष्य जन्म से नहीं वरण विद्यता, चरित्र एवं लोक सेवा से महान बनता है। मालवीय मिशन के उपाध्यक्ष नीरज गौड़ ने मुख्य आतिथि एवं मुख्य वक्ता का परिचय कराया।
मुख्य अतिथि वाई एस. रामेश ने बताया कि मालवीय जी एक बहुत ही कुशल वक्ता, लेखक, संपादक, प्रसिद्ध न्यायविद्, समाज सुधारक एवं महान दूरदर्शी व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि मालवीय के विचारों से प्रेरणा लेते हुए हमें अपनी शैक्षिक प्रणाली को अब सुधारना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सत्य का पालन, अनुसरण एवं अनुकरण, हमें सदैव करते रहना चाहिए। 
श्रीकान्त ने, मालवीय जी के जीवन से संबंधित रोचक प्रसंग सुनाए और उन्होंने कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में अच्छे कर्म करें, महापुरुषों की जीवनी पढ़ें और अपनी संस्कृती को अपनाएं। मालवीय मिशन द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य ओ.पी शर्मा, प्राचार्य सुनील अग्रवाल, भागवती प्रसाद शर्मा को "अंग वस्त्र" देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में नीरज गौड़, उपाध्यक्ष, मालवीय मिशन ने मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता, मिशन के कोषाध्यक्ष कमलकांत पाराशर पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्यों कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया, को धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में अनिरुद्ध सिंह, एस. के. जोशी, नीरज गौड़, कमल पाराशर, पुष्कर उपाध्याय, बी .के . शर्मा , देवेन्द्र सिंह राघव, डी के सजनानी, ऋषी पाराशर , अशोक हरित, शैलेंद्र मोहन माथुर तथा विद्यालय के ओ. पी . शर्मा, सुनील अग्रवाल , भगवती प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड