लंदन के आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में सम्मानित हुए डॉ. प्रभाकर

० नूरुद्दीन अंसारी ० 
नयी दिल्ली : लंदन स्थित ब्रिटिश सरकार की आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भारत में योग और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए इंग्लैंड के प्रधानमंत्री के सलाहकार रोरी मुरे की उपस्थिति में आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सलाहकार मंजरी गोखले व जुलीयन ग्लूक के द्वारा डॉ. प्रभाकर तिवारी को मेडल व मोमेंटो से पुरस्कृत किया गया । आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में डॉ. प्रभाकर तिवारी को प्रमुख वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था । 
 इस सम्मेलन में ब्रिटिश सरकार के प्रधानमंत्री के सलाहकार रोरी मुरे , वरविकसायर पुलिस - लंदन के जासूसी अधिक्षक रुबी नेलार, आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जोशुआ सिल्वर, आक्सफोर्ड एलुमनी संस्थापक बोर्ड मेंबर मारियाना अमीरबेकयान, युनेस्को एनजीओ अमेरिका के उपाध्यक्ष नीक न्युलैंड इसनर, हावर्ड विश्वविद्यालय के जुलियन ग्लूक, आक्सफोर्डसायर परिषद् के विधिक पदाधिकारी फियोना हार्टे, ब्रिटिश सरकार के व्यापार प्रमुख स्टिवन लाईन्च एम बी ई, आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रमुख सलाहकार मंजरी गोखले सहित देश - विदेश के कई महान हस्तियां, विभिन्न देशों के सरकारों के प्रतिनिधि पदाधिकारी सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।
यह सम्मेलन आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केबल कालेज के एच बी एलन सेंटर के लेक्चर थिएटर में आयोजित किया गया था । इस सम्मेलन में देश - विदेश के अन्य 25 और प्रमुख वक्ताओं को भी सम्मानित किया गया । सभी वक्ता अपने - अपने देश की तरफ से अपने - अपने क्षेत्र में किए गए विशिष्ट कार्यों पर प्रकाश डाल रहे थे । डॉ. प्रभाकर तिवारी ने भारत में योग व समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए विशिष्ट योगदान को आक्सफोर्ड परिषद् के सामने रखा । पिछले 14 वर्षों में अपने द्वारा किए गए कार्यों की भी जानकारी दी ।
डॉ. प्रभाकर तिवारी ने कहा - योग भारत की तरफ से सम्पूर्ण विश्व को दिया गया एक अनमोल उपहार है, जो हमें केवल स्वस्थ जीवन जीना ही नहीं सिखाता बल्कि हमारे निरोग रहने व आजीवन स्वस्थ रहने की गारंटी भी देता है । आज जब सम्पूर्ण भारतवर्ष योग की ओर तेजी से लौट रहा है, ऐसे में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय देशों में भी योग को अपनाना बहुत बड़े वैश्विक स्वास्थ्य क्रांति की ओर हमें ले जाता हुआ दिख रहा है । इससे वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य सुधार में सुविधा होगी और सम्पूर्ण विश्व के विश्व समुदाय को योग से सुरक्षित रखने में सफलता मिलेगी ।

 यह क़दम निश्चित रूप से विश्व शांति की ओर बढ़ेंगे । आज नियमित योगाभ्यास हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हुए, लगभग सभी बिमारियों से हमें बचाने व मुक्त करने में प्रमुख भूमिका निभा रहा है । शायद यही एकमात्र कारण है कि पूरे भारत के साथ - साथ सम्पूर्ण विश्व समुदाय योग को अब तेजी से अपना रहा है ।

डॉ. प्रभाकर तिवारी योग चिकित्सक के रूप में बच्चे, बड़ों व समाज के सभी समुदायों के स्वास्थ्य रक्षण हेतु नियमित निशुल्क योग शिविर आयोजित करवाते रहते हैं । साथ में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कई तरह के विभिन्न समाजसेवी कार्य करते रहते हैं । इनमें से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों, छात्रों को पढ़ने के लिए वित्तीय मदद देना, हर जरूरतमंदों के भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य व आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था करना, बच्चों में पढ़ने की सामग्रियों का निशुल्क वितरण करना,

 महिलाओं में साड़ी वितरित करना, वरिष्ठ नागरिकों को वस्त्र देना, जरूरतमंदों को अनाज वितरित करना, समय-समय पर निशुल्क योग चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित करना व समाज सेवा में जो कार्य कर रही संस्थाएं हैं उनको धन दान देना आदि।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड