CM के जन्म दिवस पर मेट्रो मास हॉस्पिटल में,मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया निःशुल्क ओपीडी एवं रक्तदान शिविर का शुभारंभ

० आशा पटेल ० 
जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस और उनके दो वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष में मेट्रो मास हार्ट केयर एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, जयपुर में आयोजित स्वास्थ्य समारोह में मुख्य अतिथि झाबर सिंह खर्रा ( मंत्री, नगरीय विकास व स्वायत्त शासन विभाग) ने निःशुल्क ओपीडी परामर्श शिविर एवं विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। 
उन्होंने आमजन को मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और मेट्रो समूह द्वारा दी जा रही रियायती जांचों की सराहना की, मेट्रो ग्रुप के चेयरमैन डॉ. पुरुषोत्तम लाल को ऐसे जनकल्याणकारी चिकित्सा सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। विराट नगर विधायक कुलदीप धनखड़ ने नव निर्मित अत्याधुनिक आईसीयू का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर मेट्रो ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ जैन व यूनिट हेड डॉ नरेश चंद शर्मा ने मुख्य अतिथि झाबर सिंह खर्रा, कुलदीप धनखड़ सहित अतिथियों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनके सहयोग को सराहा। मेट्रो ग्रुप के चेयरमैन डॉ. पुरुषोत्तम लाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिवस एवं राजस्थान सरकार के सफलता पूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार