NMACC और कतर म्यूज़ियम्स की साझेदारी,शिक्षकों और स्वयंसेवकों को मिलेगी ट्रेनिंग

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई / दोहा : नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) और कतर म्यूज़ियम्स ने भारत और कतर में बच्चों की शिक्षा को नई दिशा देने के लिए पाँच साल की साझेदारी की है। इस समझौते पर NMACC की ओर से रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की निदेशक ईशा अंबानी और कतर म्यूज़ियम्स की चेयरपर्सन शेखा अल मायासा बिन्त हमद बिन खलीफा अल थानी ने हस्ताक्षर किए। समारोह दोहा स्थित नेशनल म्यूज़ियम ऑफ कतर में आयोजित हुआ।

इस साझेदारी के तहत दोनों देशों में ‘म्यूज़ियम-इन-रेज़िडेंस’ आधारित शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिनमें बच्चों को खेल, कला और अनुभव के माध्यम से सीखने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रमों का फोकस शुरुआती बाल शिक्षा पर होगा, साथ ही शिक्षकों और स्वयंसेवकों को भी नए शिक्षण तरीकों, सामग्री और प्रशिक्षण से बेहतर बनाया जाएगा।

भारत में इन कार्यक्रमों को NMACC, रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से लागू करेगा। कतर के डाडू चिल्ड्रन म्यूज़ियम से जुड़े विशेषज्ञ मास्टरक्लास और व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। हर कार्यक्रम को स्थानीय जरूरतों के अनुसार तैयार किया जाएगा, ताकि इसका लाभ शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों तक पहुँच सके।

ईशा अंबानी ने कहा, “नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में हमारा प्रयास है कि दुनिया के श्रेष्ठ विचार भारत तक पहुँचें और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर साझा किया जाए। कतर म्यूज़ियम्स के साथ यह साझेदारी बच्चों और शिक्षा पर केंद्रित एक सार्थक पहल है। हम मानते हैं कि संस्कृति से कल्पनाशक्ति जन्म लेती है और शिक्षा से संभावनाएँ साकार होती हैं। इस सहयोग के ज़रिये हम ऐसे सीखने के अनुभव तैयार करना चाहते हैं, जो हर बच्चे को आत्मविश्वास के साथ सीखने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करें।

इस पहल का लक्ष्य स्कूलों, आंगनवाड़ियों, सामुदायिक केंद्रों तथा ग्रामीण और वंचित इलाकों तक पहुंचना है। बच्चों में रचनात्मकता, जिज्ञासा और सीखने की रुचि बढ़ाने के साथ-साथ यह साझेदारी भारत–कतर के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक सहयोग को भी नई मजबूती देगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड