युवा दिवस पर 77 ने किया रक्‍तदान व 150 ने कराई मेडिकल जांच

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राष्‍ट्रीय युवा दिवस पर राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय के विभिन्‍न महाविद्यालयों के युवाओं ने राजस्‍थान विधानसभा के सदन, भवन और संग्रहालय को देखा। देवनानी ने युवाओं का आव्‍हान किया कि वे निरन्‍तर मेहनत करें, आगें बढें और राष्‍ट्र की प्रगति में सक्रिय भागीदार बने। देवनानी ने युवाओं को नशे की लत से दूर रहने और ओवर स्‍पीड से वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिये कहा।
राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर शुरू किये गये जनदर्शन अभियान के तहत युवा दिवस पर महाविद्यालय शिक्षा के तीन सौ युवाओं ने विधान सभा देखी। राजस्‍थान विश्‍वविद्यालय के विभिन्‍न महाविद्यालयों में स्‍नातक अन्तिम वर्ष के युवाओं ने विधान सभा के गुलाबी सदन और ऐतिहासिक भवन को देखकर गौरव का अनुभव किया।
 युवाओं ने राज्‍य के गौरवशाली इतिहास को जाना। स्‍पीकर देवनानी को युवाओं ने अपने हाथों से बनाए स्‍वामी विवेकानन्‍द के चित्र भेंट किये। युवाओं ने देवनानी को जन्‍म दिवस की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर दी अर्थ ऐसोसिएश्‍न की डॉ. हेमलता शर्मा, भावना बंसल, नीतू कुशवाह और रिया हिम्‍मतरामका भी मौजूद थी।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के जन्मदिवस पर राजस्थान विधानसभा सचिवालय कर्मचारी बचत एवं साख सहकारी समिति के तत्वावधान में विधान सभा में राजस्‍थान हॉस्पिटल व स्‍वास्‍थ्‍य कल्‍याण ब्‍लड बैंक द्वारा मानव कल्याण हेतु लगाये गये रक्तदान एवं निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर में 81 लोगों ने रक्‍तदान किया और 155 लोगों ने नि:शुल्‍क मेडिकल जांच कराई। रक्‍तदाताओं को विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।

 देवनानी ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह जरूरतमंद के जीवन को बचाने का सशक्त माध्यम है। देवनानी के जन्म दिवस को विधान सभा अधिकारी और कर्मचारियों ने सेवा, समर्पण और मानव कल्याण के कार्यों से जोड़कर मनाया। शिविर का उद्देश्य जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंदों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।-

 राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष देवनानी को राज्‍य मंत्री मण्‍डल के सदस्‍य सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने पुष्‍प गुच्‍छ भेंट कर जन्‍म दिवस की बधाई दी। देवनानी को रविन्‍द्र सिंह भाटी, रोहित बोहरा, जसंवत सिंह, पूर्व विधायक जीतराम, रामकिशोर मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण ने बधाई दी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड