राजस्थान प्रदेश कांग्रेस द्वारा पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस’’ का आगाज

० पूजा शर्मा ० 
जयपुर। राजस्थान में लगातार बिगड़ते पर्यावरण संतुलन अरावली पर्वतमाला के क्षरण, अवैध खनन, घटते भू-जल स्तर और बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय,जयपुर पर प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक आयोजित ‘‘पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस’’ का आगाज किया गया। तत्पश्चात् केन्द्र सरकार के विरोध में पुतला दहन किया गया।
बैठक को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा 100 मीटर से नीचे वाले अरावली पर्वतमाला के सभी पर्वतों के खनन के संबंध में लिए गए निर्णय से राजस्थान प्रदेश को संरक्षण देने वाली अरावली पर्वतमाला तथा इन्हीं पर्वतों पर विभिन्न स्थानों पर विराजमान आस्था स्थलों को समाप्त करने का जो षडय़ंत्र केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा अपने उद्योगपति मित्रों को खनन की छूट देकर तिजौरियाँ भरने का कार्य किया जा रहा है,

 उसके खिलाफ पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ खड़ी हुई है और भाजपा सरकारों के इन निर्णयों का पूरजोर विरोध किया जाएगा। डोटासरा ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ द्वारा जो अरावली बचाओ संकल्प दिवस के रूप में संकल्प लेकर भाजपा सरकार द्वारा विकास के नाम पर अरावली के दोहन, जंगलों की कटाई और जल स्त्रोतों का विनाश करने का जो निर्णय लिया गया है उसके विरोध में प्रकोष्ठ की ओर से चलाए जाने वाले सभी कार्यक्रमों में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

 डोटासरा ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लगातार यूपीए सरकार के दौरान लिए गए जनकल्याणकारी निर्णयों के विरूद्ध द्वेषकारी नीतियाँ अपना कर उनको समाप्त करने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस संसदीय दल की नेता श्रीमती सोनिया गाँधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा काम की गारंटी देने के कानून वाली मनरेगा योजना को लागू किया गया था जिसको इसी में भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा रोजगार की गारंटी के कानून को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है

 जिसमें माँगने पर काम नहीं बल्कि केन्द्र सरकार के देने पर काम मिलेगा और काम नहीं होने पर मानदेय भी नहीं दिया जाएगा। ग्रामीण लोगों की आजीविका को समाप्त करने के लिए भाजपा सरकार द्वारा लायी गयी इस योजना के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘‘मनरेगा बचाओ संग्राम’’ अभियान चलाया जा रहा है जो 10 जनवरी से 25 फरवरी तक चलाया जाएगा।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुशील पारीक ने उपस्थित सभी निष्ठावान पदाधिकारियों को सम्बोधित करते कहा कि पर्यावरण की रक्षा कोई विकल्प नहीं, बल्कि संवैधानिक और नैतिक जि़म्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने की नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के कारण राजस्थान का पर्यावरण गंभीर संकट में है जिसे बचाने की नैतिक जिम्मेदारी हम सभी की बनती है।

बैठक में हिण्डोली विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक चाँदना ने कहा कि अरावली पर्वतमाला को बचाने की जिम्मेदारी हम सभी कांग्रेसजनों के साथ आमजन की भी है क्योंकि अरावली पर्वतमाला राजस्थान प्रदेश को सर्दी और बरसात तथा रेगिस्तान के अत्यन्त फैलाव से संरक्षण प्रदान करती है। पूर्व मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखन के लिए धरती पर मौजूद प्रत्येक तत्व की अपनी महत्ता रहती है और अरावली पर्वतमाला का इसमें विशेष स्थान है।

 इन पर्वतों पर प्रदेश की आय को बढ़ाने वाले कई पर्यटन स्थल है जो राजस्व को बढ़ावा देकर आमजनता के विकास में सहयोग देते है। इस अवसर पर मुख्य सचेतक रफीक खान ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा हमारा नैतिक जिम्मेदारी और कांग्रेस पार्टी का जन-भागीदारी आधारित पर्यावरण नीति के लिए संघर्ष सदैव जारी रहेगा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ द्वारा अरावली बचाने के संकल्प को लेकर संसार चन्द्र रोड़, जयपुर पर भाजपा सरकार के विरोध में पुतला दहन किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत