FHTR की प्रबंधन समिति चुनाव में सुरेन्द्र सिंह शाहपुरा अध्यक्ष,तरुण बंसल मंत्री बने

0 Asha Patel 0 
जयपुर। फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज़्म ऑफ राजस्थान (FHTR) की वार्षिक आम सभा का जयपुर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर वर्ष 2026–2028 के लिए नई प्रबंधन समिति का निर्वाचन किया गया, जिससे संगठन में एक नए नेतृत्व का एफएचटीआर के अध्यक्ष पद हेतु  सुरेन्द्र सिंह शाहपुरा का निर्वाचन किया गया, जबकि तरुण कुमार बंसल को महासचिव चुना गया। वर्ष 2026–28 के लिए निर्वाचित कार्यकारिणी : वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पाचार,उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश एवं महेन्द्र सिंह राठौड़,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जोधा,संयुक्त सचिव हेमंत मित्तल निर्वाचित हुए |

निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह शाहपुरा ने कहा कि नई समिति राजस्थान के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र को नवाचार, समन्वय तथा प्रभावी प्रतिनिधित्व के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। एफएचटीआर के संस्थापक सदस्य भीम सिंह संगठन के मानद अध्यक्ष के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।

एफएचटीआर के संस्थापक सदस्य कुलदीप सिंह चन्देला, सीए वीरेन्द्र एस. शेखावत, ऋषिपाल सिंह, खालिद खान, , सुनील गुप्ता, अजय अग्रवाल, सुश्री अदिति सिंह एवं अंगद देव मंडावा प्रबंधन समिति का अभिन्न हिस्सा बने रहेंगे और संगठन को अपने अनुभव एवं दृष्टि से निरंतर दिशा प्रदान करेंगे। सुश्री मधुवंती सिंह भी सभा में मौजूद रही इसके अतिरिक्त,प्रबंध समिति के निर्वाचित सदस्य :  सतिंदर पाल सिंह, दीपेन्द्र राणा, शैलेन्द्र सिंह, मनीष भाटिया एवं जितेन्द्र सिंह राठौड़।

अध्यक्ष चुने जाने पर सुरेन्द्र सिंह शाहपुरा ने कहा कि “एफएचटीआर के सभी सदस्यों द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास के लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। नव-निर्वाचित टीम के साथ मिलकर हम राजस्थान के पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग को नवाचार, सहयोग और सभी हितधारकों के साथ सकारात्मक संवाद के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी प्राथमिकता समावेशी विकास, प्रभावी नीति-समर्थन और राजस्थान को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करना होगी।

नई कार्यकारिणी सामूहिक रूप से कार्य करते हुए एफएचटीआर को पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग की सशक्त और एकजुट आवाज़ के रूप में आगे बढ़ाएगी तथा राज्य सरकार की पहलों को सहयोग प्रदान करते हुए राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार करेगी।

फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज़्म ऑफ राजस्थान राज्य के पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग की एकीकृत आवाज़ के रूप में सरकार एवं सभी हितधारकों के साथ मिलकर राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन क्षमता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने हेतु निरंतर कार्य करता रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड