संदेश

पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह

चित्र
By : Yogesh Bhatt. नई दिल्ली : होली पर पर्वतीय लोक विकास समिति एवं भाजपा हिमालय परिवार के मुख्य संयोजक सी ए राजेश्वर पैन्यूली की ओर से पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान बलूनी परिवार गढ़वाली गीतों में जमकर थिरके और उनकी धर्म पत्नी ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनन्द लिया !  इस दौरान लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है. हमें रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए..! उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर सभी को परस्पर प्रेम एवं सद्भावना का परिचय देना चाहिए..! उत्तराखंड के विकास में हर संभव मदद का भरोसा दिया. उन्होंने सफल आयोजन के लिए राजेश्वर पैन्यूली की टीम का धन्यवाद दिया…!  बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने बताया कि होली मिलन समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है. ताकि आपसी भाई चारा कायम रहे. उन्होंने बताया कि यह हमारी संस्कृति की पहचान है. आनंद के साथ होली मना कर भारतीय संस्कृति को कायम रखने का प्रयास किया जाता है.  होली हमें देश की सभ्यता और स...

जे.डी.बिरला इंस्टीट्यूट ने अपना 11वां दीक्षांत समारोह मनाया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  कोलकाता : जे.डी.बिरला इंस्टीट्यूट (जेडीबीआई), कोलकाता ने विद्या मंदिर ऑडिटोरियम में अपनी 11वीं दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। यह समारोह 2024–2025 के बैचलर्स और मास्टर डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों के सम्मान में आयोजित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के अतिथि, विद्या मंदिर सोसाइटी के सदस्य, प्राध्यापक गण, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता जादवपुर यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. अमिताव दत्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में लेखक डॉ. कुणाल बसु उपस्थित थे। साथ ही, विद्या मंदिर सोसायटी के सेक्रेटरी जनरल मेजर जनरल वी. एन. चतुर्वेदी की उपस्थिति ने समारोह की महत्ता को और बढ़ाया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. सौगत बनर्जी ने कहा कि विद्यार्थी एक तेज़ी से बदलती, प्रौद्योगिकी-प्रेरित दुनिया में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिग्री केवल शैक्षणिक सफलता का प्रतीक नहीं है, बल्कि दीर्घकालिक संतुष्टि निरंतर सीखने तथा ईमानदारी, सहानुभूति और पेशेवर नैतिकता जैसे मूल्यों के पालन से प्राप्त होती है। डॉ. बनर्जी ने ...

जियो प्लेटफॉर्म्स ने डैन बेली को बनाया प्रेसिडेंट,इंटरनेशनल बिजनेस इनिशिएटिव्स की कमान संभालेंगे

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) ने अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डैन बेली को कंपनी का प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। बेली जियो के इंटरनेशनल बिजनेस इनिशिएटिव्स का नेतृत्व करेंगे और लंदन से काम करते हुए रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी को रिपोर्ट करेंगे। टेलीकॉम, टेक्नोलॉजी और निवेश बैंकिंग क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले डैन बेली इससे पहले डॉयचे बैंक के TMT (टेक्नोलॉजी, मीडिया और टेलीकॉम) प्रैक्टिस के चेयरमैन रह चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने वैश्विक स्तर पर कई बड़े कॉरपोरेट्स और निवेशकों को रणनीतिक सौदों और टेलीकॉम सेक्टर के महत्वपूर्ण ट्रांजैक्शंस पर सलाह दी है। जियो प्लेटफॉर्म्स की एग्जीक्यूटिव कमेटी में शामिल होकर वह कंपनी की व्यापक रणनीतिक योजनाओं में भी योगदान देंगे। कंपनी की हालिया एजीएम में संकेत दिया गया था कि जियो का अगला विकास चरण भारत से आगे वैश्विक बाजारों तक विस्तार पर केंद्रित रहेगा। पिछले एक दशक में जियो ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और कनेक्टिविटी के जरिए भारत में बड़े...

JKK शक्ति वंदन में आएंगी अभिनेत्री रवीना,ईशा और विधायक मैथिली ठाकुर

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | आठ मार्च को जवाहर कला केंद्र में आयोजित दो दिवसीय शक्ति वंदन आयोजन के संबंध में डॉ सौम्या गुर्जर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री ने आधी आबादी की पीड़ा को समझा और घातक सर्वाइकल कैंसर के लिए निशुल्क वैक्सीन की शुरूआत की है।  इस राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान से देश की 1.15 करोड़ बेटियां प्रतिवर्ष सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रहेंगी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और मां पन्नाधाय जयंती के उपलक्ष्य में राजधानी जयपुर में नारी सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और सांस्कृतिक गौरव को समर्पित आयोजन “शक्ति वंदन – भारत के स्व का अभिनंदन” 8 एवं 9 मार्च को शिल्प ग्राम, जवाहर कला केंद्र में आयोजित किया जाएगा। इस बार नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में सेवायाम् संस्था के तत्वावधान में एक हजार ये अधिक बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर का निशुल्क टीका लगाया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य नारी शक्ति के विविध आयामों आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीक, संस्कृति और उद्यमिता को एक मंच पर लाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देना है। कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान के मुख्यमंत्री ...

चादर महोत्सव : 1 करोड़ 8 लाख श्रद्धालु करेंगे सामूहिक दादागुरु इकतीसा पाठ

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  Kolkata : राजस्थान के जैसलमेर में 6 से 8 मार्च को तीन दिवसीय चादर महोत्सव और दादागुरु इकतीसा पाठ का आयोजन होगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 7 मार्च को विश्वभर में एक साथ 1 करोड़ 8 लाख श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक दादागुरु इकतीसा पाठ का ऐतिहासिक महासंकल्प है। कार्यक्रम का आयोजन दादा गुरूदेव श्री जिनदत्तसुरि चादर महोत्सव समिति के अंतर्गत हो रहा है।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान, विद्या भारती तथा अनेक सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि कार्यक्रम में सहभागी हैं। कार्यक्रम गच्छाधिपति आचार्य श्री मणिप्रभ सूरी की पावन निश्रा में सम्पन्न होगा। इस विराट महोत्सव के प्रेरणास्रोत पूज्य आचार्य जिनमनोज्ञ सागर है । चादर महोत्सव समिति के चेयरमैन महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा एवं संयोजक जीतो के पूर्व चेयरमैन तेजराज गोलेछा है। आयोजन में विभिन्न भारतीय परंपराओं के करीब 400 संतों की उपस्थिति होगी। करीब 20 हजार श्रद्धालुओं की तीन दिवसीय कार्यक्...

वनतारा का एक साल : उपचार,पुनर्वास और वन्यजीव संरक्षण में गढ़ी मिसाल

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जामनगर : गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा ने एक वर्ष का सफर पूरा करते हुए वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद बीते एक वर्ष में वनतारा, घायल और संकटग्रस्त वन्यजीवों के बचाव, अत्याधुनिक उपचार और विज्ञान आधारित संरक्षण के एक समग्र मॉडल के रूप में उभरा है। उद्योगपति अनंत अंबानी की परिकल्पना से शुरू हुई इस पहल ने पहले ही वर्ष में हजारों वन्यजीवों को नया जीवन देने का प्रयास किया है। शेर, चीते जैसी बड़ी बिल्लियों, सरीसृपों, प्राइमेट्स, पक्षियों और अन्य स्तनधारियों सहित विभिन्न प्रजातियों के जानवरों को बचाकर उनका उपचार किया गया, जबकि कई स्वस्थ होने के बाद दोबारा प्राकृतिक आवासों जैसे जंगलों में लौटाए गए। संरक्षण के प्रति उनके प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली और उन्हें ग्लोबल ह्यूमेन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वनतारा को EARAZA और SEAZA की मेंबरशिप, ग्लोबल ह्यूमेन कंज़र्वेशन सर्टिफ़िकेशन, और प्राणि मित्र अवॉर्ड 2025 जैसे पुरस्कारों से नवाजा गया है। वनतारा ने विशेष रूप से उन ...

सहज संभव NGO एवं साहित्य सृजन कुटुंब द्वारा कवि सम्मेलन और होली उत्सव

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नयी दिल्ली : सहज संभव NGO एवं साहित्य सृजन कुटुंब के तत्वावधान में कवि सम्मेलन, होली उत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सहज संभव के सेंटर द्वारका में किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, समाजसेवियों और महिला शक्ति की उपस्थिति ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में अतिथि एवं रचनाकारों के रूप में प्रीतिमा खंडेलवाल, ,कृष्णा राजपुरोहित, देवांशी जांगिड, सुनीता पुनिया, संजीव दुआ, अजय त्यागी, प्रदीप भट्ट, दिनेश तिवारी, पवन तोमर, डॉ वर्षा सिंह रहे , कार्यक्रम का संचालन डॉ संतोष कुमारी संप्रीती ने किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप संध्या सिंह, प्रोमिला मलिक, डॉ कमल सक्सेना, संजय अग्रवाल, रवि कांत शर्मा, सुतापा, दिव्या सिंह, मनीषा शर्मा, गायत्री, पवन विज, नीतू जैन, सहित अनेक गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। कवि सम्मेलन के दौरान कवियों और कवयित्रियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य और श्रृंगार रस से सराबोर कविताओं से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की निवेदक व सहज संभव ngo की संस्थापक रेखा झींगन ने आए हुए मेहमानों का स्वागत्त- सत्कार किया एवं संस्था के उद्देश्यों से रूबरू...

एआई क्रांति में ही है सफलता की कुंजी-शासन सचिव

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के सहयोग से ओपन इनोवेशन लोटस फाउंडेशन और आर्मेनिया सरकार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'राजस्थान सीसाइड स्टार्टअप समिट' का समापन हुआ। इस अवसर पर पिच बैटल के विजेता स्टार्टअप्स को पुरस्कार भी वितरित किए गए। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के शासन सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर ने स्टार्टअप्स, निवेशकों, नीति निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के समक्ष कहा कि इस आयोजन में हुई चर्चाओं और प्रस्तुत विचारों ने बेहद आशा और उत्साह का माहौल तैयार किया है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण कार्यस्थल और जीवन में आई तकनीकी क्रांति अतुलनीय हैं। इस क्रांति का साथ देने के लिए हम सभी की तैयारी ही सफलता की कुंजी है। डॉ. सुरपुर ने साझेदारी की शक्ति पर जोर देते हुए हिंदी की प्रसिद्ध कहावत का उल्लेख किया कि जब एक और एक साथ आते हैं, तो वे दो नहीं, बल्कि ग्यारह बन जाते हैं। उन्होंने राजस्थान सरकार की ओर से किसी भी ऐसी संस्था के साथ साझेदारी करने की इच्छा जताई, जो राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत क...

ब्रज की फूलों की होली और गढ़वाल की लोकधुनों का संगम

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में बल्लीवाला स्तिथ वैडिंग पॉइंट में होली मिलन समारोह,आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक विविधता के रंगों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सपरिवार सहभागिता कर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। समारोह की शुरुआत गढ़वाल का प्रसिद्ध लोकगीत “खोली के गणेश” की मंगलध्वनि के साथ शुभारंभ हुआ, पूरे वातावरण को मनमोहक राधा-कृष्ण लीला की प्रस्तुति ने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। वृंदावन की प्रसिद्ध फूलों की होली की तर्ज पर पुष्प वर्षा के साथ होली खेली गई। गढ़वाल की पारंपरिक ढोल-दमाऊं की थाप पर ' मोल्यार गढ़वाल होलियारों की टीम ' ने ऐसा रंग जमाया कि पूरा पंडाल झूम उठा। कार्यक्रम में कैंट विधानसभा के FRI, विजय पार्क, प्रेमनगर व विभिन्न क्षेत्रों की महिला कीर्तन मंडलियों ने गढ़वाली लोकगीतों से भक्तिमय हो गया। विष्णुअवतार लीला व अग्निद्वीप नृत्य से ब्रज की होली की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि समाज ...

COWE की 'विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप 2026' में वसुंधरा राजे ने दिए एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। भविष्य के लिए तैयार रहे, बदलाव को अपनाएं और तकनीक को समझें, लेकिन इसे स्वयं पर कभी हावी न होने दें। आने वाले वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे नए तकनीकी बदलाव व्यवसायों को तेजी से प्रभावित करेंगे, इसलिए सभी को समय रहते खुद को तैयार करना होगा। हाल ही में ट्विटर में एआई के कारण हुए लगभग 4,000 कर्मचारियों की छंटनी का उदाहरण देते हुए कहा कि तकनीक को समझना और अपनाना अब बहुत जरूरी हो गया है। यह बात पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, स्मृति ईरानी ने 'विमेंस इंटरनेशनल समिट ऑन एंटरप्रेन्योरशिप (वाईज) 2026' में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कही। कॉन्फिडरेशन ऑफ विमेन इंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया (COWE) के राजस्थान चैप्टर द्वारा इस वर्ष समिट की थीम ‘रूट्स टू विंग्स: स्पॉटलाइटिंग विमेंस एंटरप्रेन्योर्स फ्रॉम ग्रासरूट्स इनोवेशन दू ग्लोबल लीडरशिप’ है। स्मृति ईरानी ने वुमंस कलैक्टिव फोरम और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के एक संयुक्त शोध का भी जिक्र किया, जिसमें बताया गया है कि छोटे और मध्यम उद्योगो की बड़ी पूंजी अदालतों में चल रहे मामलों के कारण फंसी रहती है।...