JKK शक्ति वंदन में आएंगी अभिनेत्री रवीना,ईशा और विधायक मैथिली ठाकुर
० आशा पटेल ०
जयपुर | आठ मार्च को जवाहर कला केंद्र में आयोजित दो दिवसीय शक्ति वंदन आयोजन के संबंध में डॉ सौम्या गुर्जर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री ने आधी आबादी की पीड़ा को समझा और घातक सर्वाइकल कैंसर के लिए निशुल्क वैक्सीन की शुरूआत की है। इस राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान से देश की 1.15 करोड़ बेटियां प्रतिवर्ष सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रहेंगी।
राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रमुख कार्यवाहिका वंदनीया सीता ताई “शक्ति वंदन भारत के स्व का अभिनंदन” विषय पर व्याख्यान देंगी | निवर्तमान महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने बताया कि आयोजन में संस्कृति, समाज और समकालीन विषयों पर संवाद के विशेष सत्र आयोजित होंगे। अभिनेत्री रवीना टंडन, अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, विधायक मैथिली ठाकुर सहित अनेक प्रबुद्धजन विभिन्न सत्रों में सहभागिता करेंगे। वहीं, समापन सत्र पर राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रमुख कार्यवाहिका वंदनीया सीता ताई “शक्ति वंदन – भारत के स्व का अभिनंदन” विषय पर व्याख्यान करेंगी।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और मां पन्नाधाय जयंती के उपलक्ष्य में राजधानी जयपुर में नारी सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और सांस्कृतिक गौरव को समर्पित आयोजन “शक्ति वंदन – भारत के स्व का अभिनंदन” 8 एवं 9 मार्च को शिल्प ग्राम, जवाहर कला केंद्र में आयोजित किया जाएगा। इस बार नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में सेवायाम् संस्था के तत्वावधान में एक हजार ये अधिक बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर का निशुल्क टीका लगाया जाएगा।
आयोजन का उद्देश्य नारी शक्ति के विविध आयामों आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीक, संस्कृति और उद्यमिता को एक मंच पर लाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देना है। कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा करेंगे। इस अवसर पर मां पन्नाधाय की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। दो दिवसीय विशाल आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा, जिसमें सैकड़ों महिलाएं और बालिकाएं भाग लेंगी। निवर्तमान महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने बताया कि आयोजन में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित राजनीतिक और समाज के प्रमुख लोग शामिल होंगे।
आयोजन का एक आयाम “शक्ति कवच” अभियान रहेगा, जिसके तहत 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए निःशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन किया जाएगा। लगभग 1000 बालिकाओं ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। यह पहल प्रधानमंत्री की ‘नारी शक्ति’ और ‘स्वस्थ भारत’ की प्रेरणा से संचालित की जा रही है। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में यह अभियान बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सेवायाम संस्था द्वारा पिछले दो वर्षों में हजारों बालिकाओं, महिलाओं, स्वच्छता प्रहरियों और पाक विस्थापित महिलाओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जा चुका है। आत्मरक्षा सत्र के अंतर्गत 500 से अधिक महिलाएं एवं बालिकाएं पारंपरिक शस्त्र प्रशिक्षण में तलवार चलाने का अभ्यास करेंगी। आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, साहस और संकट की स्थिति में आत्मरक्षा की क्षमता विकसित करना है।
राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रमुख कार्यवाहिका वंदनीया सीता ताई “शक्ति वंदन भारत के स्व का अभिनंदन” विषय पर व्याख्यान देंगी | निवर्तमान महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने बताया कि आयोजन में संस्कृति, समाज और समकालीन विषयों पर संवाद के विशेष सत्र आयोजित होंगे। अभिनेत्री रवीना टंडन, अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर, विधायक मैथिली ठाकुर सहित अनेक प्रबुद्धजन विभिन्न सत्रों में सहभागिता करेंगे। वहीं, समापन सत्र पर राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रमुख कार्यवाहिका वंदनीया सीता ताई “शक्ति वंदन – भारत के स्व का अभिनंदन” विषय पर व्याख्यान करेंगी।
ये हस्तियां ‘जेन-जी का विकसित भारत’, ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर वूमन’, ‘उद्यमिता में नारी शक्ति’ और ‘स्वस्थ नारी – समृद्ध समाज’ जैसे विषयों पर अपने विचार साझा करेंगी। इनके साथ ही राज्यपाल हरि भाउ बागड़े का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल हरि भाउ बागड़े महिला सशक्तिकरण में विशेष कार्य कर रही 21 महिलाओं को अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे।
आयोजन स्थल पर 300 से अधिक निःशुल्क स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें महिला उद्यमी अपने उत्पाद, हस्तशिल्प, स्टार्टअप और नवाचार प्रदर्शित करेंगी। इससे प्रदेशभर से आई महिलाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच मिलेगा। यह आयोजन नारी शक्ति के सामर्थ्य, स्वाभिमान और नेतृत्व को नई दिशा देने का संकल्प है।

टिप्पणियाँ