जियो प्लेटफॉर्म्स ने डैन बेली को बनाया प्रेसिडेंट,इंटरनेशनल बिजनेस इनिशिएटिव्स की कमान संभालेंगे


० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) ने अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए डैन बेली को कंपनी का प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। बेली जियो के इंटरनेशनल बिजनेस इनिशिएटिव्स का नेतृत्व करेंगे और लंदन से काम करते हुए रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी को रिपोर्ट करेंगे।

टेलीकॉम, टेक्नोलॉजी और निवेश बैंकिंग क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले डैन बेली इससे पहले डॉयचे बैंक के TMT (टेक्नोलॉजी, मीडिया और टेलीकॉम) प्रैक्टिस के चेयरमैन रह चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने वैश्विक स्तर पर कई बड़े कॉरपोरेट्स और निवेशकों को रणनीतिक सौदों और टेलीकॉम सेक्टर के महत्वपूर्ण ट्रांजैक्शंस पर सलाह दी है। जियो प्लेटफॉर्म्स की एग्जीक्यूटिव कमेटी में शामिल होकर वह कंपनी की व्यापक रणनीतिक योजनाओं में भी योगदान देंगे।

कंपनी की हालिया एजीएम में संकेत दिया गया था कि जियो का अगला विकास चरण भारत से आगे वैश्विक बाजारों तक विस्तार पर केंद्रित रहेगा। पिछले एक दशक में जियो ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और कनेक्टिविटी के जरिए भारत में बड़े पैमाने पर बदलाव किया है और अब कंपनी इन्हीं क्षमताओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की तैयारी में है।

आकाश अंबानी ने कहा कि डैन बेली लंबे समय से कंपनी के भरोसेमंद सलाहकार रहे हैं और वैश्विक टेलीकॉम एवं टेक इकोसिस्टम की गहरी समझ के साथ जियो में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं डैन बेली ने कहा कि भारत में जियो द्वारा बनाए गए स्केल और प्रभाव ने उन्हें हमेशा प्रभावित किया है और इस कहानी को वैश्विक स्तर तक ले जाना एक महत्वपूर्ण अवसर है।

 यह नियुक्ति जियो की उस रणनीति की ओर इशारा करती है जिसमें कंपनी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, तकनीकी क्षमताओं और साझेदारियों के जरिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दीर्घकालिक उपस्थिति बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित