पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह

By : Yogesh Bhatt.
नई दिल्ली : होली पर पर्वतीय लोक विकास समिति एवं भाजपा हिमालय परिवार के मुख्य संयोजक सी ए राजेश्वर पैन्यूली की ओर से पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान बलूनी परिवार गढ़वाली गीतों में जमकर थिरके और उनकी धर्म पत्नी ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनन्द लिया ! 
इस दौरान लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है. हमें रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए..! उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर सभी को परस्पर प्रेम एवं सद्भावना का परिचय देना चाहिए..! उत्तराखंड के विकास में हर संभव मदद का भरोसा दिया. उन्होंने सफल आयोजन के लिए राजेश्वर पैन्यूली की टीम का धन्यवाद दिया…! 
बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने बताया कि होली मिलन समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है. ताकि आपसी भाई चारा कायम रहे. उन्होंने बताया कि यह हमारी संस्कृति की पहचान है. आनंद के साथ होली मना कर भारतीय संस्कृति को कायम रखने का प्रयास किया जाता है.
 होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति को जीवंत रखने का भी संदेश देता है. होली का पर्व यह संदेश देता है कि हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए. इसे सामाजिक समरसता बरकरार रहता है.
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर & प्रदीप भंडारी भाजपा हिमालय परिवार के राष्ट्रीय संयोजक प्रोफेसर सूर्य प्रकाश सेमवाल, संजय तडियाल, वीर सिंह, मंजू बिष्ट, मुरार कंडारी आदि भी मौजूद रहे.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित