संदेश

गांव की महिलाएं ई-रिक्शा चलाकर लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी

चित्र
० आशा पटेल ०  मिर्जामुराद । प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ई-रिक्शा चलाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। लोक समिति से जुड़ी महिलाओं ने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और अपने बच्चों को पढ़ाकर अफसर बनाने के संकल्प के साथ ई-रिक्शा चलाने की शुरुआत की है। आराजी लाईन क्षेत्र की सीता, शारदा, अनीता और सुमन ने ई-रिक्शा चालक बनकर यह साबित कर दिया है कि मेहनत और हौसले के बल पर महिलाएं किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। उनका यह कदम न केवल उनके परिवार बल्कि समाज की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रहा है। इस निर्णय में उनके पति और परिवार के अन्य सदस्यों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। पिलोरी गांव निवासी ई-रिक्शा चालक शारदा ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर बड़े अधिकारी बनें। इसी उद्देश्य से उन्होंने यह काम शुरू किया है और अपनी आय का अधिकांश हिस्सा बच्चों की पढ़ाई में खर्च करेंगी। वही बेनीपुर गांव की रहने वाली अनीता ने बताया कि घर की आर्थिक तंगी के चलते वह बहुत परेशान थी,  फिर वो लोक समिति स्वयं सहायता समूह स...

भारतीय सेना एवं स्वास्थ्य सेवाओं के मूल्य एक समान : लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एवं इंडियन मस्क्यूलोस्केलेटल ऑन्कोलॉजी सोसाइटी की ओर से चल रही आईएमएसओएस2026-बीएमकॉन का उदघाटन समारोह हुआ। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउथ वेस्टर्न कमांड ने कहा कि भारतीय सेना अनुशासन, ईमानदारी और टीमवर्क के मूल्यों पर चलती है, और यही मूल्य स्वास्थ्य सेवाओं में भी उतने ही आवश्यक हैं। उत्कृष्टता निरंतर सीखने, मजबूत व्यवस्थाओं और टीमवर्क से ही प्राप्त होती है। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह ने कहा कि इस तरह की मेडिकल कॉन्फ्रेंस केवल अकादमिक कार्यक्रम नहीं होते, बल्कि ज्ञान साझा करने और स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण मंच होते हैं। समारोह के दौरान उन्होंने भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए चिकित्सालय की ओर से चलाई जा रही निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग योजना को आज के समय में काफी महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर बीएमसीएच के अध्यक्ष नवरतन कोठारी, वरिष्ठ उपाध्यक्षा अन...

पर्यावरणविद संजय राणा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एनवायरनमेंट एंड सोशल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (एस्रो) के निदेशक तथा बड़ौत निवासी पर्यावरणविद संजय राणा को सोकरेट्स सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी ट्रस्ट द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह विश्व युवा केंद्र, तीन मूर्ति भवन के निकट, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रख्यात चिंतक एवं राजनेता करण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर आई एफ एस अंजू रंजन, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, डॉ. नमिता जैन, राजकुमार एवं देशवीर नैन की विशेष रूप से उपस्थिति में संजय राणा को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और पर्यावरण प्रेमियों की उपस्थिति में संजय राणा के कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर विषयों पर समाज को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में संजय राणा का योगदान प्रेरणादायी है। संज...

गीता कॉलोनी में ‘गुरु मान्यों ग्रंथ चेतना समागम’, खालसा साजना दिवस

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ‘गुरु मान्यों ग्रंथ चेतना समागम’ खालसा साजना दिवस और वैसाखी की भावना को समर्पित रहा। धार्मिक वातावरण और संगत की बड़ी उपस्थिति के बीच आयोजित इस समागम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गुरु परंपरा और सिख इतिहास के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। समागम के दौरान दीवान में भाई रणजीत सिंह ढडरियांवाले के आगमन पर कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक एवं पूर्व निगम पार्षद गुरचरन सिंह राजू ने उनका स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।  इस अवसर पर धार्मिक विचारों और कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं से जुड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ने भी विशेष रूप से भाग लिया। दोनों अतिथियों ने संगत से मिले स्नेह और सम्मान के लिए गुरचरन सिंह राजू का आभार व्यक्त किया तथा ऐसे आयोजनों को समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया।  दिल्ली सिख गुरुद्...

बाल विवाह मुक्ति रथ’ ने 28 राज्यों के 439 जिलों के 66,344 गांवों की यात्रा कर बाल विवाह के खिलाफ देश को किया एकजुट

चित्र
० योगेश भट्ट ०  देशभर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकले ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ की 28 राज्यों में यात्रा का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर समापन हुआ। पिछले एक महीने में इस रथ ने 6,79,077 किलोमीटर की यात्रा कर 28 राज्यों, 439 जिलों और 66,344 गांवों से होते हुए कुल 5,22,68,033 लोगों तक बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश पहुंचाया। बाल विवाह के खिलाफ भारत सरकार के 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान को मजबूती देने के लिए जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन ने देशभर में 500 से अधिक बाल विवाह मुक्ति रथ सड़कों पर उतारे।  इन रथों ने देश के कोने-कोने में जाकर बाल विवाह से जुड़े कानूनों और खास तौर से लड़कियों पर इसके दुष्प्रभावों के बारे में जनसमुदाय को जागरूक किया। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन बाल संरक्षण और बाल अधिकारों के क्षेत्र में कार्यरत नागरिक समाज संगठनों का देश का सबसे बड़ा नेटवर्क है, जिसके 250 से अधिक सहयोगी संगठन देश के 439 जिलों में जमीन पर काम कर रहे हैं। पहियों पर चले इस अनूठे अभियान को देशभर में अभूतपूर्व समर्थन मिला। जाति, धर्म और विचारधारा के बंधन को तोड़ते हुए ...

पालम विधानसभा के लोग स्वार्थी नेताओं व दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों की वजह से नारकीय जीवन जीने को मजबूर — सोलंकी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : पालम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पालम एक्सटेंशन, जी-ब्लॉक, गली नं.-6 में पिछले काफी समय से सीवर जाम एवं ओवरफ्लो की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सत्यनारायण मंदिर से लेकर जी-123 होते हुए सैमसंग स्टोर तक सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है। इसके कारण क्षेत्र में असहनीय दुर्गंध, गंदगी तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी प्रकार मधु विहार बी-ब्लॉक, सी-ब्लॉक, डी-ब्लॉक सहित आसपास के कई इलाकों में भी यही स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों—JE श्री सत्यम, AE श्री इंदरजीत प्रकाश तथा SI श्री राकेश कुमार—को कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं किया गया है। स्थिति को और भी चिंताजनक बनाते हुए SI राकेश कुमार द्वारा कथित रूप से यह कहा गया कि “हमारे हाथ में कुछ नहीं है, नेताओं के कहने से ही काम हो रहा है।” यदि यह कथन सत्य है, तो यह प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है और यह दर्शाता है कि जनता की मूलभूत समस्या...

दिल्ली में उत्तराखंडी महिलाएं कोई बड़ा सामाजिक या बौद्धिक नेतृत्व देने या पैदा करने में असफल रही हैं

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। महिला उत्तरजन सोसाइटी, दिल्ली चैप्टर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में उत्तराखंड की महिलाओं को केंद्र में रखकर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में एक महिला विमर्श का आयोजन किया गया , जिसमें पैनल चर्चाए उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष : महिलाओं की वास्तविक स्थिति, उपलब्धिया° और चुनौतिया विषय पर केंद्रित थी । इसमें उत्तराखंड राज्य निर्माण के 25 वर्षों में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा की गई ।  वास्तविक रूप में स्त्रियां अभी भी न केवल पीछे हैं बल्कि वे असुरक्षा के एक नए संकट का सामना कर रही हैं। इसलिए राज्य में स्त्रियों की सुरक्षा, महिला अपराधों के बढ़ते ग्रॉफ के प्रति स्त्री चिन्ताओं पर बात करना जरूरी था । यह एक गम्भीर मुद्दा है और भविष्य के एक बडे़ खतरे का संकेत है। इस मामले में उत्तराखंड नौ पर्वतीय राज्यों में शीर्ष पर है। दूसरी चर्चा में दिल्ली में उत्तराखंड मूल की महिलाओं की सामाजिक भागीदारी और सामाजिक नेतृत्व के सवाल को उठाना था। जैसा कि दिल्ली स्थित अधिकांश उत्तराखंडी महिला...

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होगी ‘शक्ति वॉक-#SheLeadsBharat’

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नयी दिल्ली : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (एमडब्ल्यूसीडी) द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में 8 मार्च को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर “शक्ति वॉक #SheLeadsBharat” शीर्षक से एक महिला-नेतृत्व वाली वॉक का आयोजन किया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जो 8 मार्च को वैश्विक रूप से मनाया जाता है, जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों, नेतृत्व और योगदान का उत्सव मनाता है तथा लैंगिक समानता, सुरक्षा, गरिमा और सशक्तिकरण की सामूहिक प्रतिबद्धता को पुनः दोहराता है। इसी भावना में, शक्ति वॉक का आयोजन प्रगतिशील और समावेशी भारत को आकार देने में महिलाओं की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित करने के लिए किया जा रहा है। शक्ति वॉक का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के नेतृत्व और योगदान का उत्सव मनाना, महिलाओं की सुरक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करना, महिलाओं के लाभार्थी प्रमुख योजनाओं और पहलों को प्रदर्शित करना, विविध पृष्ठभूमि से महिलाओं के बीच एकजुटता और सामूहिक गौरव को बढ़ावा देना तथा राष्ट्रीय प्रगति में महिला-नेतृत्व वाले विकास ...

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

चित्र
० आशा पटेल ०   जयपुर । राज्य सरकार द्वारा रजिस्टर्ड सहकारी समितियों द्वारा अवाप्ति से पूर्व व अवाप्ति प्रक्रिया के दौरान ही खातेदारों से भूमि क्रय की जाकर सरकार से पंजीकृत विभिन्न सहकारी समितियों द्वारा विभिन्न कॉलोनिया सृजित कर बसा दी गयी एवं सदस्यों द्वारा बैंक व वित्तीय संस्थाओं द्वारा ऋण लेकर मकान बना लिये गये, जिनमें सरकार द्वारा सभी मूलभूत सुविधाऐं यथा पानी, बिजली, सीवर लाईन, रोड, नालिया, रोड लाईट आदि का विकास करवा दिया गया। नियमन संघर्ष समिति के अध्यक्ष रघुनंदन सिंह हाडा ने बताया कि वर्तमान में उक्त योजना की 80 से 100 प्रतिशत तक कॉलोनियॉ विकसित है। आवासन मण्डल द्वारा बसी हुई योजनाओं की भूमि की अवाप्ति कर कुछ का मुआवजा कोर्ट में जमा करवा दिया व पेपर पजेशन तो ले लिया गया, परन्तु भौतिक रूप से सन् 1988 से आज तक कब्जा नहीं ले पाया। भौतिक रूप से भूमि के पजेशन नहीं ले पाने व योजनाऐं आवासीय भूखण्डों में निर्मित व विकसित हो जाने के कारण अवाप्ति की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पायी एवं तत्कालीन सरकारों द्वारा समय समय पर पॉलिसी के तहत आदेश जारी कर इनको अवाप्ति से मुक्त किया गया।  ...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित होगा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नयी दिल्ली : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन 25 मार्च से 6 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ के तीन शहरों रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में किया जाएगा। इसकी घोषणा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने की। इन खेलों में सात पदक स्पर्धाएँ – एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती शामिल होंगी। इसके अलावा दो डेमो गेम– मल्लखंभ और कबड्डी भी आयोजित किए जाएंगे। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) में भारत के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। डॉ. मांडविया ने कहा, “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स हमारे बढ़ते हुए प्रयासों का हिस्सा हैं, जिनका उद्देश्य हर उस युवा को अवसर और मंच प्रदान करना है जो खेलना चाहता है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन का हिस्सा है, और इस यात्रा में खेलों की बहुत बड़ी भूमिका है। पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) का लोगो, थीम सॉन्ग और मैस्कॉट 23 दिसंबर को बिलासपुर के स्वर्गीय बी. आर. यादव स्पोर्ट्स स्टेडियम में लॉन्च किया गया था। इस समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...