जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘आरोहण 3.0’ युवाओं की उद्यमिता को दी नई दिशा
० आशा पटेल ० जयपुर : एआईसी–जेकेएलयू द्वारा आयोजित प्रमुख स्टार्टअप समिट ‘ आरोहण 3.0’ का समापन जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी के कैंपस में हुआ। इस समिट ने युवा उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने में अपनी अहम भूमिका को एक बार फिर मजबूत किया। इस वर्ष समिट का विषय “विकसित भारत 2047: अटल इनक्यूबेशन सेंटर्स द्वारा संचालित युवा उद्यमिता और नवाचार” रहा। इस कार्यक्रम में सरकारी अधिकारी, स्टार्टअप फाउंडर्स, वेंचर कैपिटलिस्ट, कॉरपोरेट लीडर्स, नीति-निर्माता और राजस्थान सहित देशभर से आए सैकड़ों छात्र और उद्यमी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. विजयशेखर चेल्लाबोइना, वाइस चांसलर, जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी के नेतृत्व में कैंपस विजिट और संवाद से हुई। इस अवसर पर जेके ऑर्गनाइजेशन के प्रेसिडेंट (ग्रुप एचआर) प्रेम सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय और इनक्यूबेशन सेंटर नई पीढ़ी के नवाचारकों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इरेंद्र छाबड़ा, प्रेसिडेंट भरूवा सॉल्यूशंस ने कहा कि युवा उद्यमी भारत को विकसित भारत 2047 बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं और उद्यमिता को द...