भारतीय सेना एवं स्वास्थ्य सेवाओं के मूल्य एक समान : लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह

० आशा पटेल ० 
जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एवं इंडियन मस्क्यूलोस्केलेटल ऑन्कोलॉजी सोसाइटी की ओर से चल रही आईएमएसओएस2026-बीएमकॉन का उदघाटन समारोह हुआ। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउथ वेस्टर्न कमांड ने कहा कि भारतीय सेना अनुशासन, ईमानदारी और टीमवर्क के मूल्यों पर चलती है, और यही मूल्य स्वास्थ्य सेवाओं में भी उतने ही आवश्यक हैं। उत्कृष्टता निरंतर सीखने, मजबूत व्यवस्थाओं और टीमवर्क से ही प्राप्त होती है।
इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह ने कहा कि इस तरह की मेडिकल कॉन्फ्रेंस केवल अकादमिक कार्यक्रम नहीं होते, बल्कि ज्ञान साझा करने और स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण मंच होते हैं। समारोह के दौरान उन्होंने भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए चिकित्सालय की ओर से चलाई जा रही निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग योजना को आज के समय में काफी महत्वपूर्ण बताया।
इस मौके पर बीएमसीएच के अध्यक्ष नवरतन कोठारी, वरिष्ठ उपाध्यक्षा अनिला कोठारी, आईएमएसओएस के प्रेसिडेंट डॉ. आशीष गुलिया, बीएमसीएच अधिशासी निदेषक डॉ मेजर जनरल एससी पारीक, आईएमएसओएस सचिव डॉ आन्नद राजा सहित देष-विदेश डॉक्टर्स मौजूद थे।
कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन ऑन्कोलॉजी नर्सिंग कॉन्क्लेव का आयोजन किया, जिसमें नर्सिंग एक्सपर्ट के लिए कई सेशन आयोजित किए गए। इसके साथ ही कॉन्ड्रोसारकोमा के मैनेजमेंट में नए ट्रेंड्स, नेविगेट डिफिकल्ट सिनेरियो सहित 15 से अधिक सेशन आयोजित किए गए। इस दौरान आईएमएसओएस ओरेशन का भी आयोजन किया। चार ग्रुप में ई-पोस्टर प्रेजेंटेशन आयोजित हुए जिसमें 40 से अधिक पोस्टर्स को प्रजेंट किया गया।
कॉन्फ्रेंस के तहत रिटर्न टू मैन स्ट्रीम थीम पर वर्कशॉप आयोजित हुई, जिसमें राजस्थान सहित यूपी से आए बोन कैंसर विजेताओं और उनके परिजनों के लिए अलग-अलग थीम पर सेशन आयोजित हुए। इसमें एक्सपर्ट पैनल सेशन में साइकेट्रिस्ट डॉ. ललित बत्रा, साइकोलॉजिस्ट डॉ. अनामिका पापरीवाल, समाजसेवी सरोज कोचर एवं शषी गोवील, सीनियर जर्नलिस्ट अमित भट्ट, करियर काउंसलर डॉ दीपक सक्सेना सहित कैंसर विजेओं एवं उनके परिजनों से बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल में बने राज्य के पहले एवं एडवांस डे केयर कीमोथेरेपी सेंटर का उदघाटन लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउथ वेस्टर्न कमांड की ओर से किया। 

इस दौरान चिकित्सालय के मुख्य विकास अधिकारी डॉ पुनित सिंह एवं चिकित्सा निदेषक डॉ गीतांजली अग्रवाल जोषी की ओर से सेंटर का मुआयना करवाया गया। राज्य के इस पहले 80 कीमो काउच एवं नवीनतम सुविधाओं के साथ बने इस सेंटर पर कैंसर मरीजों को पहले से अधिक आरामदायक स्थिति एवं तेजी से कीमोथेरेपी देना संभव हो पाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह

राजस्थान सांगानेर,बगरू विधानसभा क्षेत्र की 87 कालोनियों के लोग सड़क पर उतरे

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

पालम विधानसभा के लोग स्वार्थी नेताओं व दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों की वजह से नारकीय जीवन जीने को मजबूर — सोलंकी

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया