बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया के सहयोग से कॉन्क्लेव का किया आयोजन
० संवाददाता द्वारा ० भुवनेश्वर : बिरला ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया के सहयोग से “ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ हायर एजुकेशन इन द एज ऑफ एआई” विषय पर एक लीडरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस कॉन्क्लेव में ओडिशा के 26 यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य यह समझना था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) किस तरह छात्रों के सीखने के तरीकों और शिक्षण पद्धतियों को बदल रहा है। कॉन्क्लेव के दौरान प्रारंभिक शिक्षा में मौजूद कमियों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के कारण ज्ञान देने के तरीकों में आ रहे बदलावों पर चर्चा की गई। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया गया कि शिक्षा में एआई का उपयोग निष्पक्षता, जिम्मेदारी, बहु-विषयक सोच और सहयोगात्मक शिक्षा के साथ होना चाहिए। चर्चा के दौरान एक महत्वपूर्ण अवधारणा ओडिशा यूनिवर्सिटी कॉम्पैक्ट सामने आई। यह एक सहयोगात्मक मॉडल है, जिसमें अलग-अलग यूनिवर्सिटियों ने अपनी स्वतंत्रता बनाए रखते हुए आपस में मिलकर काम कर सकते हैं। इस मॉडल के तहत यूनिवर्सिटी की सुविधाएँ को साझा कर सकते हैं, फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम चला सकते हैं और बह...