पालम विधानसभा के लोग स्वार्थी नेताओं व दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों की वजह से नारकीय जीवन जीने को मजबूर — सोलंकी

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : पालम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पालम एक्सटेंशन, जी-ब्लॉक, गली नं.-6 में पिछले काफी समय से सीवर जाम एवं ओवरफ्लो की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सत्यनारायण मंदिर से लेकर जी-123 होते हुए सैमसंग स्टोर तक सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बह रहा है। इसके कारण क्षेत्र में असहनीय दुर्गंध, गंदगी तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
इसी प्रकार मधु विहार बी-ब्लॉक, सी-ब्लॉक, डी-ब्लॉक सहित आसपास के कई इलाकों में भी यही स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों—JE श्री सत्यम, AE श्री इंदरजीत प्रकाश तथा SI श्री राकेश कुमार—को कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं किया गया है।
स्थिति को और भी चिंताजनक बनाते हुए SI राकेश कुमार द्वारा कथित रूप से यह कहा गया कि “हमारे हाथ में कुछ नहीं है, नेताओं के कहने से ही काम हो रहा है।” यदि यह कथन सत्य है, तो यह प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है और यह दर्शाता है कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान निष्पक्ष प्रशासनिक प्रक्रिया के बजाय राजनीतिक हस्तक्षेप पर निर्भर हो गया है।
इस संबंध में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम, द्वारका के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है कि उक्त क्षेत्र का तत्काल उच्चस्तरीय निरीक्षण कराया जाए। सीवर जाम एवं ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। 

संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसके लिए संबंधित विभाग को सख्त निर्देश जारी किए जाएं। इस शिकायत के साथ क्षेत्र की वास्तविक स्थिति दर्शाने वाले फोटोग्राफ भी संलग्न किए गए हैं। फेडरेशन ने उम्मीद जताई है कि दिल्ली सरकार इस गंभीर जनसमस्या पर शीघ्र संज्ञान लेकर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित