सर्व सेवा संघ की जमीन पर वाराणसी प्रशासन द्वारा किया जा रहा है अवैध कब्जा

० आशा पटेल ० 
वाराणसी । सर्व सेवा संघ की रजिस्ट्री की जमीन पर वाराणसी जिला प्रशासन और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए हुए एक महीने हो गए। "जो जिला प्रशासन आम आदमी की समस्याओं को सुनने और सुलझाने के लिए बना हुआ है, प्रशासन ने हमारी जमीन पर कब्जा करके भारत सरकार की संस्था कला केंद्र को दे दिया है। जिसका सर्व सेवा संघ से दूर-दूर का कोई रिश्ता नहीं है। यह संस्था कला और संस्कृति के विकास के लिए काम करती है,तो क्या यह अवैध तरीके से और जबरदस्ती दूसरे की जमीन को कब्जा करने की संस्कृति और कला का विकास करेगी" ।
यह बात कार्यक्रम संयोजक राम धीरज भाई ने कार्यकर्ताओं के सामने बेवाकी से रखी और और वाराणसी कमिश्नर को सरकारी गुंडा तक बताया। इस बैठक में पूर्वांचल के वाराणसी सहित इलाहाबाद, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर आदि 9 जिलों से लोग आए थे।
बैठक में विषय प्रवेश करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता जागृति राही ने महिला पहलवानों द्वारा दिल्ली में चलाए जा रहे आंदोलन की चर्चा की और यह कहा कि जो सरकार अपराधी को संरक्षण दे रही है और महिलाओं को प्रताड़ित कर रही है, ऐसी सरकार को बदलना परम राष्ट्रीय हित है।
प्रयागराज से सत्येंद्र सिंह, सोनभद्र से केवला दुबे, चंदौली से जीतेंद्र, मिर्जापुर से शैलेश आदि प्रतिनिधियों ने अपने अपने जिले में सरकार द्वारा किए जा रहे अवैध और मनमानी कार्यों के बारे में बताया। जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने अपने लोकसभा क्षेत्रों में लौट कर सरकार के कुकृत्यो के बारे में तथा गांव गांव जाकर ग्राम स्वराज्य की बात करेंगे और जागो वोटर अभियान चलाएंगे। मीटिंग में आजमगढ़ से आए राजेश आजाद ने सरकार की फिरकापरस्ती और आर्थिक नीतियों की आलोचना की।

रामजन्म यादव, वल्लभाचार्य पांडे, इंदु , एकता, रवि, सुनील कश्यप, केके मिश्रा, रंजू सिंह लोक समिति, पूनम लोक चेतना, मिथिलेश दु बे,विशाल विश्वकर्मा, मुस्तफा,सुरेश राठौर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा की अध्यक्षता डॉ आनंद प्रकाश तिवारी और संचालन धनंजय त्रिपाठी ने किया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत

किसान का पैसा रोकने पर चुकाना पड़ेगा 12% ब्याज : केंद्र का हिस्सा सीधे किसान के खाते में - शिवराज सिंह चौहान