दिल से देखी जीत की राह : दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को नीता अंबानी ने दी बधाई

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : भारतीय खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार आयोजित ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया। मैदान पर उनका संघर्ष, आत्मविश्वास और टीम स्पिरिट देखने योग्य थी जहां आंखों की रोशनी भले कम थी, लेकिन सपनों की चमक दुनिया को मात दे गई। इस यादगार उपलब्धि पर नीता अंबानी ने दिल से टीम को बधाई देते हुए कहा,
“हमारी दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने एक बार फिर भारत का सिर गौरव से ऊंचा कर दिया है। दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम ने पहला टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर साबित कर दिया कि सच्ची दृष्टि आंखों में नहीं, दिल में होती है। यह जीत साहस, धैर्य और अटूट जज्बे की विजय है। उन्होंने लाखों लोगों के लिए आशा, संभावना और प्रेरणा का मार्ग प्रकाशित किया है। इंडियन ब्लाइंड विमेंस क्रिकेट टीम की कहानी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है जहां हौसला हो, वहां जीत खुद रास्ता ढूंढ लेती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार