देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग का छटा टी-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : देवभूमि स्पोर्ट्स महाकौथिग का छटा टी-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में उत्तराखण्ड की 64 टीमें और 960 खिलाडियों के बीच रंगारग सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूनम कठैत, (अध्यक्ष, जिला पंचायत रुदप्रयाग) एवं किशोर उपाध्याय, (विधायक, टिहरी) रहे।
इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथियों में टूर्नामेंट की सहयोगी संस्थाओं के प्रमुख मुकेश खंतवाल, (लोर हर्बल बास्केज व डेनिश पेटीसरी), गढ़वाल हितैषिणी सभा ,अध्यक्ष सूरत सिंह रावत एंव समस्त कार्यकारिणी, माता पार्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष महावीर सिंह राणा,महासचिव देवेंद्र रावत, नोएडा एंव ग्रेटर नोएडा इन्डस्ट्रीयल संगठन के अध्यक्ष आदित्य घिल्ड़ियाल, मयूर पब्लिक स्कूल, चेयरमैन, मनवर सिंह रावत, निगम पार्षद पाण्डव नगर यशपाल केन्तुरा, बनजूस के संस्थापक दीपक बनियाल रहे।
नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट का उद्धाटन मैच का शुभारंभ किशोर उपाध्याय (विधायक टिहरी) ने दोनों टीमों के बीच टाॅस कराकर किया। टाॅस "देवभूमि उत्तराखण्ड इलेवन" ने जीता और फील्डिंग ली। "जय मां भौना देवी क्रिकेट क्लब" ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 178/8 का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया इसके जवाब में देवभूमि उत्तराखण्ड इलेवन लक्ष्य का पीछा करने में लगातार संघर्षरत रही और अन्त मे यह पूरी टीम 113 रन बनाकर आउट हो गयी और यह मुकाबला जय मां भौना देवी ने 65 रनों से जीत लिया। उपरोक्त मेच के ऑल राउंडर खेल प्रदर्शन पर ललित बिष्ट को मेन ऑफ द मैच दिया गया।
इस अवसर पर दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध संगीतकार राजेन्द्र चौहान,हरीश असवाल,क्रिकेट कोच कमल बागड़ी, वरिष्ठ समाजसेवी सूरत सिंह बिष्ट,आनन्द सिंह रावत,बृजमोहन उप्रेती,उदय मंमगई, राकेश कोटनाला,अमर सिंह राणा,मुकेश कण्डवाल, तीरथ रावत,ओ• पी•रतूड़ी, बबीता नेगी, निर्मल कोटनाला, रेनु उनियाल, सीमा गुसाँई आदि गणमान्यों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड