रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब में IAF और EAC कप रेस का आयोजन

० पूजा शर्मा ० 
प्रतिष्ठित भारतीय वायु सेना (आईएएफ) कप और पूर्वी वायु कमान (ईएसी) कप रेस का आयोजन रॉयल कलकत्ता टर्फ क्लब (आरसीटीसी) में किया गया। वर्ष 1996 में प्रारंभ हुई वर्ष 1847 में स्थापित और साल 1912 में ‘रॉयल’ उपाधि से सम्मानित आरसीटीसी देश के प्रतिष्ठित घुड़दौड़ संगठनों में से एक है। तब से यह भारतीय वायु सेना की गौरवशाली विरासत और उल्लेखनीय योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आईएएफ तथा ईएसी कप दौड़ों का नियमित आयोजन करता आ रहा है।
इस अवसर पर वायु सेना प्रमुख एपी सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी वायु कमान के वायु अधिकारी कमान प्रमुख आईएस वालिया के साथ विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस वर्ष भारतीय वायु सेना कप का खिताब एंटनी राज एस ने अपने घोड़े ‘अभिचंद्र’ पर सवार होकर जीता, जो विक्रम बछवात के स्वामित्व में है। वहीं, पूर्वी वायु सेना कप एमएस देवरा ने अपने घोड़े ‘लगुना सेका’ पर सवार होकर जीता, जो मेसर्स कैमहिल स्टड फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स सरायनागा रेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व में है।
वायु सेना प्रमुख ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सौहार्द को प्रोत्साहित करने तथा रक्षा बलों और आम नागरिकों के बीच संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में सेना, नौसेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, 
जिसने भारत के सशस्त्र बलों के बीच एकता एवं समन्वय को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास