अ भा महर्षि गौतम ट्रस्ट के चन्द्रशेखर शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

० आशा पटेल ० 
जयपुर। अखिल भारतीय श्री महर्षि गौतम शैक्षिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट ने सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से जयपुर के समाजसेवी चन्द्रशेखर शर्मा को ट्रस्ट का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया । सी एस शर्मा अपने अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से ट्रस्ट की राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों को नई दिशा और गति देंगे। 

 सी. एस. शर्मा जयपुर में इंश्योरेंस जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे लगातार सक्रिय रूप से सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान न केवल उत्कृष्ट कार्य किया बल्कि अपनी सरलता, मिलनसार व्यवहार और समाधान-मुखी दृष्टिकोण से व्यापक लोकप्रियता हासिल की। सी. एस. शर्मा की नियुक्ति से ट्रस्ट को कई महत्वपूर्ण लाभ होने की संभावना है

इंश्योरेंस सेक्टर और प्रबंधन - दोनों क्षेत्रों में लम्बा अनुभव होने के कारण शर्मा प्रशासनिक और प्रबंधन कौशल से ट्रस्ट के कार्यों को व्यवस्थित दिशा प्रदान करेंगे।उनकी कार्यकुशलता और सक्रियता से राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे ट्रस्ट के बैनर तले शैक्षणिक एवं पारमार्थिक कार्यक्रमों में गति और विस्तार आने की उम्मीद है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार