सलमान खान की " बैटल ऑफ गलवान " को टक्कर देगी " स्वाभिमान दा ऑक्सीजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। मीणा जनजाति के गौरवशाली इतिहास पर बनाई गयी हिन्दी फिल्म " स्वाभिमान दा ऑक्सीजन " 17 अप्रैल को सलमान खान की बेटल ऑफ गलवान के साथ रिलीज़ होने जा रही है । सलमान खान की फिल्म का बजट 200 करोड रुपयों के आस पास है जो कि बादल की फिल्म से 200%से भी अधिक माना जा रहा है । लेकिन बादल की फिल्म अपनी कहानी और बेहतरीन गीत संगीत व कलाकारों के शानदार अभिनय के दम पर सलमान खान की फिल्म को जबरदस्त टक्कर दे सकती है ।

 बादल झरवाल की फिल्म का ट्रेलर 01 फरवरी को रिलीज़ होने जा रहा है । फिल्म मीणा जनजाति के गौरवशाली इतिहास पर आधारित होने के कारण सच्चाई के करीब रहेगी और मुख्य अभिनेता के रूप में बादल झरवाल ने इस फिल्म मे अलग-अलग भूमिकाओ में 4 किरदारों को निभाया है । जोकि अपने आप मे चुनौती भरा काम रहा है । 

 फिल्म मे मुख्य अभिनेत्री के रूप निष्ठा डागूर है और इस फिल्म मे राखी शुक्ला व बादल झरवाल के बीच मे बाँलीवुड इन्डस्ट्री में आज तक का सबसे लम्बा सीन भी वन टेक शूट हुआ है । फिल्म की सम्पूर्ण शूटिंग राजस्थान की खूबसूरत लोकेसंस पर की गयी है । इस फिल्म मे वी एफ एक्स का इस्तेमाल बहुत कम किया गया है और फिल्म के गीत संगीत को फिल्म की कहानी के अनुरूप जोशीला है । यह फिल्म अपनी इन सब खूबियों के कारण बहुत अच्छी लगेगी दर्शकों को , ऐसा दावा है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार