JIFF 2026 : 23 देशों की 51 फ़िल्में और 21 पटकथाएँ चयनित.वैश्विक सिनेमा का उत्सव

० अशोक चतुर्वेदी ० 
NEW DELHI : 18वाँ जयपुर इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल (JIFF) 2026, जो 13 से 15 फ़रवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है, ने अपनी तीसरी नामांकित फ़िल्मों की सूची घोषित कर दी है। इससे पूर्व जारी की गई प्रथम सूची में 37 देशों की 221 फ़िल्में तथा द्वितीय सूची में 29 देशों की कुल 119 फ़िल्में चयनित की गई थीं। तीसरी सूची की घोषणा के साथ ही JIFF 2026 ने विश्व के सबसे विविध और प्रतिस्पर्धी फ़िल्म महोत्सवों में स्थापित किया है।
तीसरी सूची में कुल 23 देशों से चयनित 51 फ़िल्में एवं 21 पटकथाएँ शामिल हैं, जिन्हें 387 अंतरराष्ट्रीय प्रविष्टियों में से चुना गया है। ये चयन फ़ीचर फ़िक्शन, डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर, शॉर्ट फ़िक्शन, डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट, एनीमेशन, फ़ोटोग्राफ़ी, गीत/संगीत, पटकथा एवं स्टूडेंट फ़िल्म्स जैसी विभिन्न प्रतिस्पर्धी श्रेणियों में किए गए हैं। विश्व के 23 देशों के फ़िल्मकारों का प्रतिनिधित्व करते हुए, ये चयन फ़ेस्टिवल की कलात्मक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक सिने संवाद के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

इस सूची में भारत सहित विभिन्न देशों की 18 फ़ीचर फ़िक्शन फ़िल्में और 7 डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर फ़िल्में शामिल हैं, जो सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और मानवीय विषयों पर आधारित उत्कृष्ट वैश्विक सिनेमा का प्रतिनिधित्व करती हैं। तृतीय सूची में भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों की कई फ़ीचर फ़िक्शन फ़िल्में शामिल की गई हैं। इनमें से “Debt to the Dead” – निर्देशक: डैनियल कास्त्रो ज़िम्ब्रोन (मेक्सिको)
“Pinch” – निर्देशक: उत्तेरा सिंह (भारत) “Stay Forte” – निर्देशक: डोरन व्रान (इज़राइल / संयुक्त राज्य अमेरिका) “Maria Vitória” – निर्देशक: मारियो पैट्रोसिनियो (पुर्तगाल)  “Romancing Sydney” – निर्देशक: अनमोल मिश्रा (ऑस्ट्रेलिया)

इस वर्ष JIFF 2026 में भारत सहित 50 से अधिक देशों से 1000 से ज्यादा फिल्म प्रोफेशनल्स—फिल्ममेकर, निर्देशक, निर्माता, लेखक, अभिनेता और सिने विशेषज्ञ—एक ही छत के नीचे एकत्रित होंगे। यह भारत में अब तक का ऐसा पहला अवसर होगा, जहाँ वैश्विक सिनेमा का इतना व्यापक संगम देखने को मिलेगा।महोत्सव में 600 से अधिक फिल्मों की भागीदारी होगी। इन फिल्मों में बड़ी संख्या में इंडियन और वर्ल्ड प्रीमियर फीचर फिल्में शामिल हैं। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित और पुरस्कार प्राप्त शीर्ष फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

JIFF 2026 का रेड कार्पेट ओपनिंग सेरेमनी 13 फरवरी 2026 को आयोजित होगा, जबकि भव्य अवॉर्ड सेरेमनी 14 फरवरी 2026 को संपन्न होगी। इसके अलावा, फेस्टिवल के दौरान वर्कशॉप्स, सेमिनार, पैनल डिस्कशन और वन-टू-वन डायलॉग्स का आयोजन किया जाएगा, जो फिल्म उद्योग के भविष्य के लिए निर्णायक साबित होंगे।

JIFF के संस्थापक–निदेशक हनु रोज़ ने कहा कि JIFF 2026 का उद्देश्य सार्थक और सशक्त सिनेमा को एक वैश्विक मंच प्रदान करना है, साथ ही उभरते फ़िल्मकारों, लेखकों और निर्माताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करना भी है। उन्होंने बताया कि GLOBAL CINE CONFLUENCE – दिल्ली फ़िल्म कन्वेंशन एवं समिट 2026 के अंतर्गत नई दिल्ली में आयोजन, वैश्विक सिनेमा आंदोलन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड