Jaipur कनोरिया कॉलेज में ‘पिग्मेलियन’ नाटक का मंचन दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

o संवाददाता द्वारा o 
जयपुर। कनोरिया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर द्वारा अंग्रेज़ी नाटक ‘पिग्मेलियन’ का मंचन आर.ए. पोदार ऑडिटोरियम, जेएलएन मार्ग स्थित पोदार इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में किया गया। नाटक ने समाज में वर्ग, पहचान और आत्मसम्मान के मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। महान लेखक जॉर्ज बर्नार्ड शॉ द्वारा लिखित ‘पिग्मेलियन’ में नायिका एलाइज़ा डूलिटल की आत्मबोध और गरिमा की यात्रा को प्रमुखता से उकेरा गया। इस प्रस्तुति में कॉलेज की छात्राओं ने एलाइज़ा, प्रोफेसर हिगिन्स, कर्नल पिकरिंग जैसे पात्रों को सजीव रूप में मंच पर उतारा।
नाटक का निर्देशन अंग्रेज़ी विभाग की डॉ. प्रीति शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ, सह-निर्देशक के रूप में ऋषिता शर्मा, भव्या पुरी और अदिति पंकज का उल्लेखनीय सहयोग रहा। एलाइज़ा के कुछ प्रसिद्ध संवादों ने दर्शकों की तालियाँ बटोरीं। जैसे “The difference between a lady and a flower girl is not how she behaves, but how she’s treated.” एक महिला और एक फूल बेचने वाली में फर्क उसके व्यवहार में नहीं, बल्कि समाज के व्यवहार में होता है। और “I can do without you… I’m not going to sell flowers in the street for the rest of my life.”
“मैं तुम्हारे बिना भी जी सकती हूँ… मैं अब ज़िंदगी भर सड़क पर फूल नहीं बेचूंगी। नाटक के केन्द्रीय भाव स्त्री की आत्मनिर्भरता और गरिमा को दर्शाया। कॉलेज की निदेशक डॉ. रश्मि चतुर्वेदी और प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने इस नाट्य प्रस्तुति को छात्राओं के समग्र विकास और रचनात्मकता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, संप्रेषण और नेतृत्व के मंच प्रदान करती हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत