एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस का लक्ष्य वित्त वर्ष 2027 तक ब्रेक ईवन हासिल करना
० योगेश भट्ट ० मुंबई : एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस को उम्मीद है कि वह अगले 2-3 वर्षों में डबल डिजिट ग्रोथ हासिल करेगी और वित्त वर्ष 2027 तक ब्रेकईवन प्राप्त करने की आशा रखती है, ऐसा एमडी और सीईओ सुमित राय ने कहा। “हम लगभग 14 साल पुरानी संस्था हैं। शुरुआती वर्षों में, खासकर 2011 से 2016 के बीच, जीवन बीमा उद्योग के लिए कुल मिलाकर विकास की गति धीमी रही। उस समय हम भी नए थे और हमने जानबूझकर कारोबार को लेकर एक सावधानीपूर्ण अप्रोच अपनाया। हमारी वृद्धि में वास्तविक बदलाव 2017–2018 के बाद आया,” राय ने कहा। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में बीमाकर्ता मुख्य रूप से एक ही चैनल पर आधारित कंपनी थी। आगे बोले, “अब हम एक मल्टी-चैनल बीमाकर्ता के रूप में काम करते हैं, जहां प्रोपाइटरी और पार्टनरशिप डिस्ट्रीब्यूशन का योगदान लगभग 50-50 है।” राय ने कहा कि यही संतुलन कंपनी के प्रोडक्ट मिक्स में भी दिखाई देता है | कंपनी का लगातार फोकस विभिन्न चैनलों और प्रोडक्ट्स के माध्यम से एक अच्छी तरह विविध और लॉन्ग-टर्म बिजनेस तैयार करने पर रहा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में मजबूत गति देखी। इसका इंडि...