आईसीएमएआई जयपुर चैप्टर में हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर | द इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के जयपुर चैप्टर द्वारा सीएमए भवन, झालाना डूंगरी, जयपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जयपुर चैप्टर की चेयरपर्सन सीएमए पूर्णिमा ने मुख्य अतिथि, उपस्थित सदस्यों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने महिलाओं की उपलब्धियों और पेशे में उनके निरंतर बढ़ते योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रचना कौशिक रहीं। उन्होंने समाज एवं पेशे के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी क्षमता, नेतृत्व और प्रतिभा से नए आयाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सीएमए दीपक कुमार खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष नेकहा कि जिस प्रकार कॉस्ट अकाउंटेंसी पेशे में कोस्टिंग को एक महत्वपूर्ण वेल्यु के रूप में बनाए रखा जाता है, उसी प्रकार महिलाओं को भी अपने जीवन के मूल्यों, संस्कारों और सिद्धांतों को बनाए रखते हुए समाज एवं पेशे में अपनी भूमिका को सशक्त बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन मूल मूल्यों को बनाए रखते हुए किए गए प्रयास ही वास्तविक प्रगति और सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनते हैं।

कार्यक्रम का संचालन अनुष्का रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर विनिता बडाया ने मधुर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की गरिमा एवं आकर्षण को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका पर विचार साझा किए गए। कार्यक्रम के अंत में सीएमए वर्तिका टाडी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार