अमोल पालेकर होंगे मेटा 2026 के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली : महिंद्रा ग्रुप द्वारा स्थापित और टीमवर्क आर्ट्स द्वारा प्रस्तुत महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवॉर्ड्स (मेटा ) का 21वां संस्करण 19 से 25 मार्च के बीच नई दिल्ली में आयोजित होगा। इस दौरान देश भर से चुने गयी उत्कृष्ट रंगमंचीय प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाया जाएगा। इस वर्ष मेटा महान अभिनेता, निर्देशक और रंगकर्मी अमोल पालेकर को मेटा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करेगा। यह सम्मान भारतीय रंगमंच और सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया जा रहा है। कई दशकों के लंबे करियर में पालेकर अपनी विशिष्ट कलात्मक दृष्टि और मंच तथा सिनेमा दोनों माध्यमों में अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते रहे हैं। अभिनेता, निर्देशक और रचनात्मक दृष्टा के रूप में उनके काम ने समकालीन भारतीय अभिनय कला पर स्थायी प्रभाव छोड़ा है। पालेकर ने भारतीय रंगमंच को नए आयाम दिए और उसे लोकतांत्रिक बनाया और थिएटर को पार्क, छत, कैंटीन और गैराज तक ले जाकर नये प्रयोग किए। उनके फिल्मी करियर ने भी हिंदी सिनेमा में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। 1970 के दशक में पालेकर ‘आम आदमी’ की सहज छवि से दर्शकों के प्रिय बन...