संदेश

मार्च 12, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारतीय सेना के जवानों की पत्नियों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन.बेटियों के सपने पूरे करने के लिए मां को हमेशा साथ देने का आह्वान

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : भारतीय सेना के जवानों की पत्नियों के लिए रवि फाउंडेशन और शिव शक्ति कृपा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में वित्तीय प्रबंधन पर कार्यशाला भी आयोजित की गई। समारोह की सभी अतिथियों ने इन महिलाओं को घर में और घर के बाहर निकलकर कैसे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं, इसके गुर सिखाए। कार्यक्रम में नारी शक्ति के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार लता खण्डेलवाल ने कहा कि आधी आबादी चाहे तो क्या नहीं कर सकती है। उन्होंने देश की राष्ट्रपति और उच्च पदों पर आसीन महिलाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि वे चाहें तो घर पर ही अपना छोटा सा काम शुरू कर सकती हैं या फिर बाहर निकल कर अपने कॅरियर को नया आयाम दे सकती ह  उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि भले ही वे खुद के कुछ सपने पूरे नहीं कर सकी हों, लेकिन अपनी बेटियों के सपने पूरे करने के लिए उनके कंधे से कंधा मिलाकर जरूर साथ खड़ी हों। फिर चाहे कितनी भी विपरित परिस्थितियां आएं, मां का सपोर्ट मिलने से आगे बढ़ती...

LPG की किल्‍लत के कारण औद्योगिक उत्‍पादन हो रहा ठप- फोर्टी

चित्र
0 आशा पटेल ०  जयपुर : सरकार ने एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट के तहत कमर्शियल एलजीपी सिलेंडर की सप्‍लाई पर रोक लगा दी है। धीरे धीरे इसका असर व्‍यवसाय के साथ प्रदेश के औद्योगिक उत्‍पादन पर भी पड़ रहा है। फैडरेशन ऑफ राजस्‍थान ट्रेड एंड इंडस्‍ट्री (फोर्टी) अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि हमने प्रदेश के सभी प्रभावित उद्योगों से आंकड़े जुटाए हैं। यह बात काबिलेगौर हे कि व्‍यावसायिक उत्‍पादन के साथ औद्योगिक उत्‍पादन में भी एलपीजी का उतना ही उपयोग होता है।  सरकार के प्रोत्‍साहन के बाद पिछले कुछ साल में जिन उद्योगों में कोयले या डीजल से चलने वाली भट्टियां भी अब इलैक्‍ट्रिक या एलपीजी से संचालित होती हैं, लेकिन सरकार के प्रोत्‍साहन के बाद ज्‍यादा उद्योगों में एलपीजी और इंडस्‍ट्रियल गैस का इस्‍तेमाल होने लगा है। इससे प्रदूषण कम होता है और उद्योगों की लागत कम होती है, लेकिन मुश्‍किल ये है कि ईरान, इजरायल- अमेरिका युद्ध के बाद एलपीजी सप्‍लाई सिस्‍टम गडबड़ाने से इन उद्योगों का उत्‍पादन प्रभावित हो रहा है। फोर्टी का सरकार को सुझाव है कि सरकार को गल्‍फ कंट्री के अलावा दूसरे देशों से एलपीजी की सप्...