महिलाओं की संवेदना बिजनेस में भी कारगर साबित हो रही है

० आशा पटेल ० 
जयपुर : कैट वुमन विंग ने इंटरनेशनल वुमन डे सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर वर्ल्ड पैरा थ्रो बॉल फेडरेशन की प्रेसिडेंट और समाजसेवी निर्मला रावत के साथ एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसमें निर्मला रावत ने कहा कि दुनिया भर में यह रिसर्च से तय हो चुका है कि अब बिजनेस को भी महिला ज्यादा बेहतर तरीके से आगे बढ़ाती है, क्‍योंकि महिलाओं में ज्यादा संवेदनशीलता होती है।
रावत ने कहा कि बिजनेस में अप एंड डाउन होते रहते हैं, लेकिन बिजनेस के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को नहीं भूलना चाहिए। ईश्‍वर ने भी ब्रह्मांड में शक्ति के तौर पर महिला की रचना की है। हमने थ्रो बॉल में इस अवसर पर न्यूट्रिशनिस्ट डॉ हनी पालीवाल ने विशेष सत्र में कहा कि अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक महिला पूरे परिवार को स्वस्थ रखती है।
इसके लिए 24 घंटे में 16 घंटे फास्‍टिंग और 8 घंटे ईटिंग के लिए बांट सकते हैं। इस अवसर पर कैट नेशनल एडवाइजरी बोर्ड मेंबर रुचि प्रभाकर, नेशनल कॉर्डिनेटर रिचा चंद्रा , स्‍टेट कॉर्डिनेटर चारू अग्रवाल ने इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें हेमलता अग्रवाल, श्‍वेता टाटिवाला, शिवा कूलवाल, सिमि ख्‍वाला और आशा पटेल जैसी शहर की प्रमुख समाजसेवी और महिला उद्यमियों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास