संदेश
मार्च 15, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
वॉटर बॉडीज़ को विकसित करने हेतु वूमेन लीडरशिप की ज़रूरत : डॉ. मुहम्मद जुनैद
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर।अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस के अवसर पर जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीडिया महिला कर्मियों के लिए फ्यूचर सोसाइटी एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनिसेफ के चीफ के.एल. राव ने राजस्थान में जल संरक्षण के प्रयासों में महिला मीडिया कर्मियों की भूमिका को बेहद जरूरी बताया। जल, जलवायु परिवर्तन और बच्चों के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मीडिया की भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से “जर्नलिस्ट्स फॉर वॉटर सिक्योरिटी: मीडिया डायलॉग ऑन वॉटर, क्लाइमेट एंड चिल्ड्रेन” विषय पर इस कार्यशाला का आयोजन 22 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस की अहमियत समझने के लिए किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की महिला पत्रकारों ने भाग लेते हुए जल संरक्षण और जल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की। यूनिसेफ राजस्थान के वॉश स्पेशलिस्ट रूषभ हिमानी ने अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस 2026 की थीम “जल और लैंगिक समानता – जहाँ जल बहता है, समानता पनपती है” के बारे में जानकारी देते हुए राजस्थान के संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंन...
आईसीएसआई जयपुर चैप्टर में “सशक्त महिलाएं,सशक्त राष्ट्र” मनाया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर | आईसीएसआई जयपुर चैप्टर ने “सशक्त महिलाएं, सशक्त राष्ट्र” थीम विषय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का एक समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राखी राठौड़ रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. अल्पना कटेजा, आईसीएसआई के पूर्व अध्यक्ष सीएस डॉ. श्याम अग्रवाल , आईसीएसआई के एनआईआरसी के सचिव, सीएस राहुल शर्मा केंद्रीय परिषद के सदस्य सीएस सुरेश पांडे जी उपस्थित रहे। चैप्टर के अध्यक्ष सीएस सुमित श्योरान द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। पैनल चर्चा “रिज़िलिएंस एंड रिइन्वेंशन: वीमेन शेपिंग ए न्यू एरा” विषय पर हुई, जिसमें हितिशा रुहेला (आईआरएस), नतिशा जाखड़ (एसीपी, जयपुर), कचनार चौधरी (शॉटपुट खिलाड़ी एवं उपनिरीक्षक, राजस्थान पुलिस), शिवांगी सिंह राव (पत्रकार, फर्स्ट इंडिया न्यूज़), डॉ. अनीता गौतम (कंसल्टेंट मनोचिकित्सक) तथा प्रो. डॉ. कृष्णा गुप्ता (विभागाध्यक्ष, ईएएफएम, राजस्थान विश्वविद्यालय) ने अपने विचार साझा किए। दूसरी पैनल चर्चा “ब्रेकिंग बैरियर्स: वीमेन लीडिंग फ्यूचर बोर्ड रूम्स” विषय पर आयोजित हुई, जिसमें सीएस कविता शर्मा, सीएस रचना ...
जयपुर में Unacademy Centre का उद्घाटन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर, शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए Unacademy Centre, Jaipur का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई.जी. राजस्थान अजय पाल लाम्बा रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। यह नया शैक्षणिक केंद्र 10-B Scheme, रिद्धि-सिद्धि चौराहा, गोपालपुरा बायपास, जयपुर में स्थापित किया गया है। संस्थान के निदेशक निशांत पाराशर ने बताया कि यहां कक्षा 9वीं से 12वीं तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी, ताकि मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र की बढ़ती प्रतिस्पर्धा में स्वयं को मजबूती से स्थापित कर सकें। उन्होंने बताया कि यहां शिक्षक विद्यार्थियों के साथ कदम कदम पर मार्गदर्शन देंगे और उनकी पढ़ाई पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जाएगा। संस्थान में पारिवारिक माहौल और Ultimate Personal Care के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर संस्थान के मुख्य संरक्षक सुयश प्रताप सिंह ने कहा कि आज के समय में कई जगह शिक्षा को व्यापार बना दिया गया...