होंडा कार्स ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी का टेस्ट रन शुरू किया

० योगेश भट्ट ० 
टपूकड़ा, राजस्थान : होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एच.सी.आई.एल) ने भारत में अपनी आगामी बैटरी इलेक्ट्रिक वैहिकल (बी.ई.वी) एस.यू.वी का टेस्ट रन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही भारत में इस एस.यू.वी के पब्लिक रोड वैरिफिकेशन टेस्टिंग की शुरुआत हो गई। यह भारतीय ग्राहकों के लिए ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक एस.यू.वी पेश करने की ओर होंडा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के सफर का एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस मॉडल का प्रोटोटाईप जापान मोबिलिटी शो 2025 में Honda 0 α के रूप में पेश किया गया था।
इस टेस्टिंग प्रोग्राम द्वारा इस एस.यू.वी का परीक्षण भारत में ड्राईविंग की परिस्थितियों के लिए किया जा रहा है, जिसके लिए इसे हाईवे, शहर की सड़कों और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर ले जाया जाएगा। इस एस.यू.वी के लिए मुख्य ध्यान इसकी ड्यूरेबिलिटी, हैंडलिंग, राईड कम्फर्ट, एफिशियंसी और विश्वसनीयता पर केंद्रित किया गया है। इस एस.यू.वी की टेस्टिंग भीषण गर्मी और मॉनसून के दौरान भी की जाएगी, तथा विभिन्न तरह के चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में इसकी चार्जिंग परफॉर्मेंस का आकलन भी किया जाएगा, ताकि इसकी दैनिक उपयोगिता सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर तकाशी नाकाजीमा, प्रेसिडेंट एवं सी.ई.ओ, होंडा कार्स इंडिया ने कहा, ‘‘पूरे भारत में पब्लिक रोड वैरिफिकेशन टेस्टिंग हमारे इलेक्ट्रिफिकेशन के सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत में ड्राईविंग और मौसम की परिस्थितियाँ अलग हैं। इसलिए हमारे इलेक्ट्रिक वाहनों को वास्तविक परिस्थितियों में टेस्ट करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

 यह प्रोग्राम ग्राहकों की जरूरतों पर केंद्रित रहते हुए होंडा की ग्लोबल इंजीनियरिंग की क्षमता को प्रदर्शित करता है क्योंकि हम एक विश्वसनीय, आरामदायक और चलाने में आसान इलेक्ट्रिक एस.यू.वी पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। हमारी यह आगामी एस.यू.वी शहरों और जीवनशैली पर केंद्रित ड्राईविंग के लिए बनाई गई है, जो दैनिक जीवन की विभिन्न जरूरतों को पूरा कर सकती है।

 यह मॉडल वित्तवर्ष 2026-27 में बाजार में आ जाएगा। पहले इसे भारत और जापान जैसे मुख्य बाजारों में उतारा जाएगा। इस एस.यू.वी का उत्पादन भारत में होगा, जहाँ से इसे विश्व के अन्य देशों में निर्यात किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित