दावत-ए-इफ़्तार,गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल

0 इरफ़ान राही 0
 नई दिल्ली : समाजसेवी रिज़ाउल मंडल की बेटी हफ़शा मंडल के रोज़ा कुशाई के मौक़े पर दावत-ए-इफ़्तार का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों, समाजसेवियों , हिन्दू मुस्लिम और विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन सीतापुरी पार्ट–1, गली नं. 1 पर किया गया।
इस मौके पर समाजसेवी रिजाउल मंडल ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। 
उन्होंने कहा कि रमज़ान का पाक महीना आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का पैग़ाम देता है, और ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भाव को मजबूती मिलती है रिज़ाउल मंडल अपने क्षेत्र में सभी त्योहारों पर सजावट कराते हैं दीवाली, ईद ,होली और नवरात्रि पर भी भंडारे और साज सज्जा का प्रबंध करते हैं और यह मिलकर त्यौहार मनाते हैं।
दावत-ए-इफ़्तार में साबू ख़ान, चौधरी मोहम्मद, राजबीर प्रधान, ए.पी. सिंह, जयराम, चोपड़ा, अनवर हुसैन, हयात आलम, मो. शकील, शाकिर सोलंकी (मायू), अलीमुद्दीन सैफी, निज़ाम, संदीप गुड़ियाल, मोहसिन, अशरफुल, अमीरुल, हसनैन, दिनेश, मुख्तार, फिरोज, शहज़ाद, सोनू, संजू, राजा, राजेश, शशि, अंगद, मुकेश, सुरेंद्र, इम्तियाज़, अख़्तेशन, कोसर, दिलीप, अशरफ, गेम मामा, इश्तियाक, पत्रकार रण सिंह चौधरी और इरफ़ान राही पत्रकार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने रोज़ा इफ़्तार किया और मुल्क में अमन, भाईचारे और तरक़्क़ी के लिए दुआएं कीं। इस आयोजन ने गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत झलक पेश की, जहां हर धर्म और समुदाय के लोग एक साथ मिलकर मोहब्बत और एकता का संदेश दे रहे थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित