संदेश

मार्च 17, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दावत-ए-इफ़्तार,गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल

चित्र
0 इरफ़ान राही 0  नई दिल्ली : समाजसेवी रिज़ाउल मंडल की बेटी हफ़शा मंडल के रोज़ा कुशाई के मौक़े पर दावत-ए-इफ़्तार का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों, समाजसेवियों , हिन्दू मुस्लिम और विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन सीतापुरी पार्ट–1, गली नं. 1 पर किया गया। इस मौके पर समाजसेवी रिजाउल मंडल ने सभी मेहमानों का स्वागत किया।  उन्होंने कहा कि रमज़ान का पाक महीना आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का पैग़ाम देता है, और ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भाव को मजबूती मिलती है रिज़ाउल मंडल अपने क्षेत्र में सभी त्योहारों पर सजावट कराते हैं दीवाली, ईद ,होली और नवरात्रि पर भी भंडारे और साज सज्जा का प्रबंध करते हैं और यह मिलकर त्यौहार मनाते हैं। दावत-ए-इफ़्तार में साबू ख़ान, चौधरी मोहम्मद, राजबीर प्रधान, ए.पी. सिंह, जयराम, चोपड़ा, अनवर हुसैन, हयात आलम, मो. शकील, शाकिर सोलंकी (मायू), अलीमुद्दीन सैफी, निज़ाम, संदीप गुड़ियाल, मोहसिन, अशरफुल, अमीरुल, हसनैन, दिनेश, मुख्तार, फिरोज, शहज़ाद, सोनू, संजू, राजा, राजेश, शशि, अंगद, मुकेश, सुरेंद्र, इम्...

होंडा कार्स ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी का टेस्ट रन शुरू किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  टपूकड़ा, राजस्थान : होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एच.सी.आई.एल) ने भारत में अपनी आगामी बैटरी इलेक्ट्रिक वैहिकल (बी.ई.वी) एस.यू.वी का टेस्ट रन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही भारत में इस एस.यू.वी के पब्लिक रोड वैरिफिकेशन टेस्टिंग की शुरुआत हो गई। यह भारतीय ग्राहकों के लिए ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक एस.यू.वी पेश करने की ओर होंडा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के सफर का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मॉडल का प्रोटोटाईप जापान मोबिलिटी शो 2025 में Honda 0 α के रूप में पेश किया गया था। इस टेस्टिंग प्रोग्राम द्वारा इस एस.यू.वी का परीक्षण भारत में ड्राईविंग की परिस्थितियों के लिए किया जा रहा है, जिसके लिए इसे हाईवे, शहर की सड़कों और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर ले जाया जाएगा। इस एस.यू.वी के लिए मुख्य ध्यान इसकी ड्यूरेबिलिटी, हैंडलिंग, राईड कम्फर्ट, एफिशियंसी और विश्वसनीयता पर केंद्रित किया गया है। इस एस.यू.वी की टेस्टिंग भीषण गर्मी और मॉनसून के दौरान भी की जाएगी, तथा विभिन्न तरह के चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में इसकी चार्जिंग परफॉर्मेंस का आकलन भी किया जाएगा, ताकि इसकी दैनिक उपयोगिता सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर...

जेके लक्ष्मी सीमेंट 2026 क्रिकेट लीग में राजस्थान रॉयल्स बना प्रिंसिपल स्पॉन्सर

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर | क्रिकेट लीग 2026 सीज़न के लिए जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड फिर से राजस्थान रॉयल्स की जर्सी का प्रिंसिपल स्पॉन्सर बना है। अब कंपनी का लोगो राजस्थान रॉयल्स की जर्सी के पीछे दिखाई देगा। इस साझेदारी का उद्देश्य जेके लक्ष्मी सीमेंट के ग्राहकों, चैनल पार्टनर्स और समुदायों के साथ रिश्तों को मजबूत करना है, साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान की संस्कृति को बढ़ावा देना भी है। भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनियों में से एक जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड ने घोषणा की कि वह 2026 सीज़न के लिए राजस्थान रॉयल्स की प्रिंसिपल स्पॉन्सर होगी। इस साझेदारी के साथ ब्रांड की फिर से वापसी हो रही है और राजस्थान से जुड़ी इन दोनों संस्थाओं ने एक बार फिर साथ मिलकर काम कर रही हैं। पूरे सीज़न के दौरान यह ब्रांड टीम के गियर, स्टेडियम ब्रांडिंग और मैच डे के डिजिटल कंटेंट में भी नजर आएगा।  दशकों से जेके लक्ष्मी सीमेंट की राजस्थान में मजबूत उपस्थिति रही है, जो उसके कारखानों, वितरण नेटवर्क और डीलर्स, ठेकेदारों तथा स्थानीय समुदायों के साथ लंबे संबंधों के कारण है। राजस्थान रॉयल्स के साथ साझेदारी इस साझा इ...

पढ़ाई के साथ दिमाग को रिचार्ज करना भी जरूरी : धोनी

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली : एलेन करियर इंस्‍टीट्यूट के डिजिटल प्लेटफॉर्म एलेन ऑनलाइन ने अपनी स्टूडेंट कन्वर्सेशन सीरीज़ ‘राइज़ टू द टॉप’ का दूसरा एपिसोड जारी किया है। इसमें महेन्‍द्र सिंह धोनी ने दो युवा ओलंपियाड विजेताओं हरियाणा के आदिश जैन और पश्चिम बंगाल के कृष्णार्घ्य प्रमाणिक से बातचीत की। इस एपिसोड में हरियाणा के आदिश जैन की प्रेरक कहानी सामने आती है। पहले प्रयास में सफलता नहीं मिलने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ दोबारा तैयारी की और आगे चलकर इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता। वहीं पश्चिम बंगाल के कृष्णार्घ्य प्रमाणिक ने कम उम्र में ऑनलाइन पढ़ाई के जरिए इंटरनेशनल मैथेमैटिक्‍स ओलंपियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। यह सीरीज़ प्रतिभाशाली छात्रों और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को एक मंच पर लाती है, जहाँ वे खुलकर महत्वाकांक्षा, अनुशासन और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए जरूरी सोच पर बातचीत करते हैं। इस एपिसोड में धोनी ने छात्रों से जिज्ञासा, ओलंपियाड की तैयारी और बड़े लक्ष्यों की ओर बढ़ते समय दबाव को संभालने के तरीकों पर चर्चा की।...

नारायण सेवा संस्थान में 45वां दिव्यांग सामूहिक विवाह

चित्र
० आशा पटेल ०  उदयपुर, । दिव्यांगजन सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित नारायण सेवा संस्थान में सेवा महातीर्थ, लियों का गुड़ा परिसर में आयोजित 45वां दिव्यांग एवं निर्धन नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए 51 दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पवित्र अग्नि की साक्षी में सात फेरे लेकर जीवन की नई यात्रा शुरू की। इन जोड़ों में ऐसे कई युवक-युवतियाँ शामिल थे जो विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता के बावजूद जीवन से हार नहीं माने। कोई पैरों से दिव्यांग है, कोई एक हाथ या पैर से, तो कुछ दृष्टिबाधित हैं। जीवन की कठिन राहों से गुजरने वाले ये जोड़े अब एक-दूसरे का सहारा बनकर नए सपनों के साथ आगे बढ़ेंगे। अधिकांश जोड़ों ने संस्थान में ही नि:शुल्क सर्जरी, कृत्रिम अंग, कैलिपर्स और पुनर्वास सेवाएँ प्राप्त कीं तथा कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भरता की राह पकड़ी। सामूहिक विवाह में शामिल 51 जोड़ों में 25 दिव्यांग और 26 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हैं। गुजरात के बनासकांठा जिले के विजय गमार ने उदयपुर के चिखला गुड़ा ...

फोर्टी फागोत्सव - 2026' का आयोजन 3 हजार लोगों ने गीत संगीत का लिया आनंद

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर : फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी)की ओर से ईपी ईस्ट लॉन में “ फोर्टी फागोत्‍सव—2026” आयोजित किया गया। यह राजस्थान फागोत्सव में 3000 से ज्यादा विभिन्न समाज के लोगों ने परिवार के साथ भाग लिया। फागोत्सव में जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, विधायक कुलदीप धनकड़,विधायक रफीक खान, बीजेपी नेता रामचरण बोहरा, अशोक परनामी, अशोक लाहोटी, मुकेश पारीक, ज्योति खंडेलवाल,निवर्तमान महापौर यादव कुसुम यादव , पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल, आईपीएस योगेश दाधीच, जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील, सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सिख समाज के अध्‍यक्ष अजयपाल सिंह, उद्यमी और समाजसेवी एनके गुप्ता, ,हरी मोहन ढँगायच, ओम माहेश्वरी जुगल डेरेवाला, ओपी अग्रवाल, राजू मंगोड़ीवाला, आत्माराम गुप्ता के साथ जयपुर के उद्योग व्यापार, सामाजिक , राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र के गणमान्य प्रतिनिधि शामिल हुए। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, संरक्षक सुरजा राम मील , राजेंद्र सेठिया, कार्यकारी अध्यक्ष पी डी गोयल,अरुण अग्रवाल, विनोद गुप्ता,मुख्य सचिव नरेश सिंहल ,गिरधारी खंडेलवाल सुरेश सैनी, रवि ...