पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

० आशा पटेल ० 
जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब की ओर से आयोजित प्रेस प्रीमियर लीग-2026 का फाइनल मैच भास्कर डिजिटल बनाम महानगर टाइम्स के बीच खेला गया, जिसमें भास्कर डिजिटल विजेता रही। लीग संयोजक विकास शर्मा ने बताया कि भास्कर डिजिटल के कप्तान समीर शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भास्कर डिजिटल की टीम ने निर्धारित 20 ऑवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाएं। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महानगर टाइम्स की टीम 7 विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी।
भास्कर डिजिटल ने 13 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। सौरभ गृहस्थी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। सौरभ ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। लीग के पुरस्कार वितरण समारोह में रफीक खान और जयपुर रेंज आईजी डॉ. राहुल प्रकाश बतौर अतिथि शामिल हुए। भास्कर डिजिटल के सतीश कुमावत को मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। सतीश ने टूर्नामेंट में 4 मैच खेलकर 316 रन बनाए। 
वहीं महानगर टाइम्स के विजय सैन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। विजय ने 5 मुकाबलों में 10 विकेट हासिल किए। क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव मुकेश चौधरी एवं प्रबन्ध कार्यकारिणी ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मणिमाला शर्मा, 
ओमवीर भार्गव, दीपक सैनी, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अनिता शर्मा, निखलेश कुमार शर्मा, शालिनी श्रीवास्तव, उमंग माथुर, विकास आर्य, पूर्व अध्यक्ष राधारमण शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष राहुल गौतम, गिरिराज प्रसाद गुर्जर, पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, राहुल भारद्वाज सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित