जन सहभागिता से ही पूरा हो सकता है विकसित भारत का संकल्पः चिराग
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली। जन कल्याण मोर्चा द्वारा राजधानी के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब स्थित मावलांकर ऑडिटोरियम में “एक शाम देश के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को जन-जन तक पहुंचाना तथा राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करना था। इस अवसर पर जन कल्याण सम्मान प्रदान कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को उनके सामाजिक योगदान और लोकप्रियता के माध्यम से समाज में सकारात्मक प्रभाव के लिए जन कल्याण सम्मान से सम्मानित किया गया। चिराग पासवान ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उन्हो...