जयपुर में Unacademy Centre का उद्घाटन

० आशा पटेल ० 
जयपुर, शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए Unacademy Centre, Jaipur का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई.जी. राजस्थान अजय पाल लाम्बा रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
यह नया शैक्षणिक केंद्र 10-B Scheme, रिद्धि-सिद्धि चौराहा, गोपालपुरा बायपास, जयपुर में स्थापित किया गया है। संस्थान के निदेशक निशांत पाराशर ने बताया कि यहां कक्षा 9वीं से 12वीं तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी, ताकि मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र की बढ़ती प्रतिस्पर्धा में स्वयं को मजबूती से स्थापित कर सकें।
उन्होंने बताया कि यहां शिक्षक विद्यार्थियों के साथ कदम कदम पर मार्गदर्शन देंगे और उनकी पढ़ाई पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जाएगा। संस्थान में पारिवारिक माहौल और Ultimate Personal Care के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर संस्थान के मुख्य संरक्षक सुयश प्रताप सिंह ने कहा कि आज के समय में कई जगह शिक्षा को व्यापार बना दिया गया है, लेकिन यह संस्थान उस सोच से दूर रहकर कार्य करेगा। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ मिलकर उनके सपनों को साकार करने में सहयोग देना है।

संस्थान का संचालन उत्कृष्ट शिक्षकों की टीम द्वारा Mentored and Managed by Excellent Teachers' सिद्धांत के आधार पर किया जाएगा। साथ ही संस्थान निदेशक बताया कि जल्द ही जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में नए केंद्र भी खोले जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक Affordable और Quality Education पहुंचाई जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित