आईसीएसआई जयपुर चैप्टर में “सशक्त महिलाएं,सशक्त राष्ट्र” मनाया

० आशा पटेल ० 
जयपुर | आईसीएसआई जयपुर चैप्टर ने “सशक्त महिलाएं, सशक्त राष्ट्र” थीम विषय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का एक समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राखी राठौड़ रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. अल्पना कटेजा, आईसीएसआई के पूर्व अध्यक्ष सीएस डॉ. श्याम अग्रवाल , आईसीएसआई के एनआईआरसी के सचिव, सीएस राहुल शर्मा केंद्रीय परिषद के सदस्य सीएस सुरेश पांडे जी उपस्थित रहे।
चैप्टर के अध्यक्ष सीएस सुमित श्योरान द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया।  पैनल चर्चा “रिज़िलिएंस एंड रिइन्वेंशन: वीमेन शेपिंग ए न्यू एरा” विषय पर हुई, जिसमें हितिशा रुहेला (आईआरएस), नतिशा जाखड़ (एसीपी, जयपुर), कचनार चौधरी (शॉटपुट खिलाड़ी एवं उपनिरीक्षक, राजस्थान पुलिस), शिवांगी सिंह राव (पत्रकार, फर्स्ट इंडिया न्यूज़), डॉ. अनीता गौतम (कंसल्टेंट मनोचिकित्सक) तथा प्रो. डॉ. कृष्णा गुप्ता (विभागाध्यक्ष, ईएएफएम, राजस्थान विश्वविद्यालय) ने अपने विचार साझा किए।
दूसरी पैनल चर्चा “ब्रेकिंग बैरियर्स: वीमेन लीडिंग फ्यूचर बोर्ड रूम्स” विषय पर आयोजित हुई, जिसमें सीएस कविता शर्मा, सीएस रचना शर्मा, सीएस भाव्यता सोनी (कंपनी सेक्रेटरी एवं चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर, जयपुर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड), सीएस श्वेता सोनी (रीजनल हेड, पोद्दार ग्रुप ऑफ स्कूल्स) तथा सीएस विधि मित्तल (संस्थापक, बीड्स एंड बियॉन्ड) ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का निदेशन चैप्टर चेयरमैन सीएस सुमित श्योराण और सीएस श्रुति गुप्ता ने बखूबी किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सीएस विवेक शर्मा भी उपस्थित थे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार